गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पुरसाड़ी जिला कारागार से मंगलवार को दो कैदी फरार हो गये थे। जिसके बाद जेल प्रशासन व पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया था। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया था। जिसके बाद बुधवार को पलेठी निवासी आनंद सिंह की मदद से पुलिस ने बुधवार को एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला कारागार से कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस व जेल प्रशासन ने टीम बना कर कैदियों को खोजने के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया था। वहीं सोसल मीडिया के माध्यम से फोटो भेज कर लोगों से कैदियों को पकडवाने में मदद की गुहार लगायी थी। जिस पर पलेठी निवासी आनंद सिंह ने बुधवार को एक युवक को गांव के बगडवालधार में देखा जिस पर उसे संदेह हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आनंद सिंह उसका पीछा करता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं जिला कारागार के जेलर प्रमोद पांडेय ने बताया कि बुधवार को पुलिस व जेल पुलिस की टीम ने दो फरार कैदियों में से एक दीपक राणा जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है पलेठी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे कैदी को पकड़ने के लिए भी सर्च आपरेशन जारी है। पकड़े गये कैदी से पूछताछ कर भी पता किया जाएगा कि दूसरा फरार कैदी किस ओर से भागा है।




Discussion about this post