posted on : मई 21, 2022 3:10 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति विमल कुमार को ₹6390/- व पेन मय सट्टा पर्ची के साथ कौडिया कैंप पुल, कोटद्वार के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-139/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
नाम पता अभियुक्त
- विमल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी-वार्ड नंबर-27, खूनीबड़, थाना- कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-139/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम
बरामद माल
- ₹6390/- नगदव व पेन मय सट्टा पर्ची
पुलिस टीम
- आरक्षी 425 ना0पु0 चंद्रपाल
- आरक्षी 240 ना0पु0 चरण
- आरक्षी 276 ना0पु0 कुलदीप


