शुक्रवार, सितम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा कण्वाश्रम – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2025 8:45 अपराह्न
  • कण्वाश्रम में लगेगी चक्रवर्ती राजा भरत की मूर्ति कण्वाश्रम वैदिक कालीन योग, धर्म, आस्था, अध्यात्म एवं साहसिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कण्वाश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कण्वाश्रम स्थित पुरातात्विक महत्व की काष्ठ कला का निरीक्षण किया और मालिनी नदी तट पर बसे इस क्षेत्र की बसावट एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में अपने विचार साझा किए।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर क्षेत्रीय विधायक उनका पहला ध्येय है कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से कण्वाश्रम को पर्यटन मानचित्र पर वैश्विक पहचान दिलाई जाए। उन्होंने घोषणा की कि अगले माह तक कण्वाश्रम में शकुंतला पुत्र चक्रवर्ती राजा भरत की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

खण्डूडी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि मालिनी घाटी की वैदिक कालीन सभ्यता को जीवंत किया जाए। जिस शकुंतला पुत्र चक्रवर्ती भरत के नाम से भारतवर्ष का नाम पड़ा, वह न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। इस धरोहर को जीर्णोद्धार कर विश्व मानचित्र पर स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि कण्वाश्रम को धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। यहाँ योग, ध्यान और अध्यात्म की परंपरा को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ आश्रम पद्धति के अनुरूप सप्तऋषि मंडप का निर्माण करने की योजना है। मालिनी नदी तट पर प्रतिदिन नदी आरती और वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि गूंजे, यही उनका लक्ष्य है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और लोकसभा सांसद के प्रयासों से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम इस क्षेत्र में प्राचीन मूर्तियों और विरासत का अध्ययन कर रही है। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार यहाँ प्राप्त मूर्तियाँ आठवीं से ग्यारहवीं शताब्दी के मध्य की मानी जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से कण्वाश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रतिष्ठित किया जाएगा और यह क्षेत्र पुनः अपनी गौरवशाली पहचान बनाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-19-at-7.51.01-AM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 12 किलोमीटर पैदल चलकर आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम सविन बंसल, स्पेशल तहसीलदार, बीडीओ एंब अन्य विभागों के अधिकारी आपदाग्रस्त क्षेत्र के लिए अग्रिम आदेश तक किए तैनात
  • पर्यटन विभाग सेवा पखवाडे पर उत्कृष्ट होम स्टे का चयन कर करेगा पुरस्कृत
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, 1108 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, महिलाओं की सीए सर्विक्स एवं ब्रैस्ट स्क्रीनिंग
  • पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा कण्वाश्रम – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील
  • मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक, धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी, धामी सरकार के चार वर्षों में उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
  • फिल्म “चलो जीते हैं” की विशेष पुनः रिलीज़ का देहरादून बना साक्षी, देहरादून के तीन सिनेमाघरों में पदर्शित हुई फिल्म
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.