रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2023 3:53 अपराह्न

देहरादून : राजधानी  तेज रफ़्तार से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रात के वक्त अक्सर वाहन तेज रफ़्तार में चलते हैं, जी वजह से हादसे हो जाते हैं। गुरूवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पटेलनगर में एक तेज रफ्तार थार ने पैदल युवक को कुचल दिया तो वहीं जीएमएस रोड पर एक कार ने साइकिल सवार को रौंद डाला। हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है।

पटेल नगर में तेज रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक ने मौके से वाहन को भगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।

जहां एक ओर पटेल नगर में थार ने युवक को कुचला तो वहीं दूसरी ओर जीएमएस रोड पर एक बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार हवा में कई फीट ऊपर तक उछला और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार मंडी की ओर से बल्लीवाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे कार ने टक्कर मार दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार बहुत ऊपर तक उछल गया था।

घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.