गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने जोशीमठ भू-धंसाव पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने चारधाम यात्रा से पूर्व सड़कों को सुरक्षित तथा सीवर ड्रेनेज कार्यों को व्यवस्थित करने पर बल दिया है। डीएम गौरव कुमार ने जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अलकनंदा नदी के तट पर मारवाडी पुल से विष्णुप्रयाग पुल तक निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार तथा मारवाडी क्षेत्र में चल रहे स्लाइड स्थिरीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित मनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 100 करोड रुपये की लागत से निर्मित की जा रही 23 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार को जोशीमठ की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए डीएम ने निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना होगा। कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जीरोबैंड क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उभर आई दरारों का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए बीआरओ एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सडक को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करना होगा ताकि यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन कंसलटेंट को दैनिक एवं साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम गौरव कुमार ने जोशीमठ के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनवरी माह के भीतर ही क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीवर एवं ड्रेनेज कार्यों के प्रारंभ होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, दूसरे चरण में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भूमि स्थिरीकरण कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 की भू-धंसाव घटना के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नगर को सुरक्षित एवं स्थायी बनाने के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज असवाल, कनिष्ठ अभियंता अमित लिंगवाल, संजय पुरोहित, राज्य आपदा प्रबंधन कंसलटेंट विवेक तिवारी, आशीष कौशिक समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.