रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेढ़ करोड़ की सड़क स्वीकृत, निर्माण को तरसे मल्ली टंगड़ी के ग्रामीण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 23, 2026 4:40 अपराह्न

ज्योतिर्मठ (चमोली)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम मल्ली टंगड़ी के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सड़क स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या उठाई।

ग्रामीणों की समस्या सामने आने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी मल्ली टंगड़ी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्राम प्रधान दीपा देवी ने कहा कि गांव की सड़क लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पक्की सड़क नहीं होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वीकृत सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।

युवक मंगल दल अध्यक्ष सौरभ प्रसाद ने कहा कि सड़क की समस्या से गांव के सभी लोग प्रभावित हैं। ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जिला पंचायत सदस्य रमा राणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर सड़क निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने और जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की जाएगी।

यूकेडी नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार करना समाधान नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाकर विभाग और शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाना चाहिए।

इस दौरान यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर पंवार, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.