सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हस्त नक्षत्र+रवि योग+सिद्धि योग+बड़ा मंगल के अद्भुत संयोग में आज गंगा दशहरा, मां गंगा के साथ हनुमान जी की भी आराधना से होगा विशेष लाभ

पुण्य सलिला मां गंगे की उद्गम की कथाएं पढ़ें

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2023 10:12 अपराह्न

 

हरिद्वार : आज मंगलवार 30 जून को गंगा दशहरा पर अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन हस्त नक्षत्र, रवि योग और सिद्धि योग का निर्माण होगा। गंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल भी है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर मां गंगा और हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ होगा। माना जाता है इस अद्भुत संयोग में पूजा करने से साधक को धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है. गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इस दिन गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन गंगा के घाट पर भव्य गंगा आरती भी होती है। इसी दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल भी रहेगा। ऐसे में साधक पर मां गंगा और हनुमान जी की कृपा बरसेगी। गंगा दशहरे के दिन श्रद्धालु जिस भी वस्तु का दान करें उनकी संख्या दस होनी चाहिए और जिस वस्तु से भी पूजन करें उनकी संख्या भी दस ही होनी चाहिए। ऎसा करने से शुभ फलों में और अधिक वृद्धि होती है। गंगा दशहरे का फल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है. इन दस पापों में तीन पाप कायिक, चार पाप वाचिक और तीन पाप मानसिक होते हैं इन सभी से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है।

उद्गम की पौराणिक कथाएं

पौराणिक कथा के अनुसार, राजा बलि नामक शासक ने भगवान विष्णु को प्रसन्न करके पृथ्वी लोक पर अपना अधिकार जमा लिया था और स्वयं को भगवान समझने लगा था। अहंकार में चूर होकर राजा बलि ने देवराज इंद्र को युद्ध के लिए ललकारा। स्वर्गलोक पर खतरा मंडराता हुआ देख देवराज इंद्र भगवान विष्णु से मदद मांगने पहुंचे। तब राजा बलि के उद्धार के लिए भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर लिया।

एक समय राजा बलि अपने राज्य की सुख-समृद्धि के लिए अश्वमेध यज्ञ करवा रहा था। जिसमें उसने विशाल ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया और उसे दान दक्षिणा दी। तभी भगवान विष्णु वामन रूप में राजा बलि के पास पहुंचे। बलि को यह आभास हो गया था कि भगवान विष्णु ही उनके पास आए हैं। राजा बलि ने जब ब्राह्मण से दान मांगने के लिए कहा तब भगवान वामन ने राजा बलि से तीन कदम जमीन दान के रूप में मांगी। यह सुनकर राजा बलि खुशी-खुशी तैयार हो गया। तब भगवान विष्णु ने अपना विकराल रूप धारण किया। उनका पैर इतने विशाल हो गए कि उन्होंने पूरी पृथ्वी को एक पैर से नाप लिया और दूसरे पग से पूरे आकाश को। इसके बाद वामन भगवान ने पूछा कि वह अपना तीसरा पग कहां रखें। तब राजा बलि ने कहा कि मेरे पास देने के लिए और कुछ नहीं है’ और अपना शीश झुका कर कहा कि वह अपना तीसरा पग उसके शरीर पर रख दें। तब वामन भगवान ने ऐसा ही किया और ऐसे राजा बलि पाताल लोक में समा गया।

पुराणों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने अपना दूसरा पैर आकाश की ओर उठाया था, तब ब्रह्मा जी ने उनके पैर धोए थे और उस जल को कमंडल में भर लिया था। जल के तेज से ब्रह्मा जी के कमंडल में मां गंगा का जन्म हुआ था। कुछ समय बाद ब्रह्मा जी ने उन्हें पर्वतराज हिमालय को पुत्री के रूप में सौंप दिया था। एक कथा यह भी प्रचलित है कि जब भगवान वामन ने अपना एक पैर आकाश की ओर उठाया था तब उनकी चोट से आकाश में छेद हो गया था। इसी से तीन धाराएं फूट पड़ी थीं। एक धारा पृथ्वी पर गिरी, दूसरी स्वर्ग में और तीसरी पाताल लोक में चली गई। इसलिए मां गंगा को त्रिपथगा के नाम से भी जाना जाता है।


इस तरह धरती पर आई मां गंगा

गंगा नदी के धरती पर आगमन की एक कथा यह प्रचलित है कि प्राचीन काल में सगर नमक प्रतापी राजा हुआ करता था। जिसने अपने साम्राज्य के विस्तार के लिए अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया और यज्ञ के दौरान घोड़ा छोड़ दिया। जब इस यज्ञ का पता देवराज इंद्र को चला तो वह चिंता में आ गए। उन्हें यह चिंता थी कि अगर अश्वमेध का घोड़ा स्वर्ग से गुजर जाता है, तो राजा सगर स्वर्ग लोक पर भी अपना साम्राज्य स्थापित कर लेंगे। पौराणिक काल में अश्वमेध यज्ञ के दौरान छोड़ा गया घोड़ा जिस राज्य से गुजरा था वह राज्य उस राजा का हो जाता था। इसलिए स्वर्गलोक गवाने के भय के कारण इंद्र ने अपना वेश बदलकर राजा सगर के घोड़े को चुपचाप तप में ध्यानमग्न कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया।

घोड़े के चोरी की बात जब राजा सगर को पता चला तो वे अत्यंत क्रोधित हो गए और उन्होंने आवेश में आकर अपने साठ हजार पुत्रों को घोड़े की खोज में भेज दिया। जब उनके पुत्रों को यह ज्ञान हुआ कि कपिल मुनि के आश्रम में वह घोड़ा बंधा है, तब उन्होंने भ्रान्तिवश कपिल मुनि को चोर मान लिया और उनसे युद्ध करने के लिए आश्रम में घुस गए। ध्यान मुद्रा में लीन कपिल मुनि को जब शोर सुनाई दिया तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां सगर के पुत्र उन पर घोड़े की चोरी का झूठा इल्जाम लगा रहे थे। यह सुनकर देव मुनि अत्यंत क्रोधित हो गए और उन्होंने क्रोध में आकर राजा सगर के सभी पुत्रों को अग्नि में भस्म कर दिया और उसके सभी पुत्र प्रेत योनि में भटकने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना अंतिम संस्कार किए राख में बदल जाने से पुत्रों को मुक्ति प्राप्त नहीं हो पा रही थी।

बाद में राजा सगर के कुल में जन्मे राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान विष्णु ने भगीरथ को दर्शन दिया तो उन्होंने वरदान मांगने के लिए कहा। भगीरथ ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा को धरती पर लाने की प्रार्थना की। मां गंगा मृत्युलोक में आने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन उन्होंने एक युक्ति सोची और यह शर्त रखी कि वह अति तीव्र वेग से धरती पर उतरेंगी और रास्ते में आने वाले सभी चीजों को बहा देंगी। गंगा की शर्त से भगवान विष्णु भी चिंता में आ गए और भोलेनाथ से इसका हल निकालने के लिए कहा। तब भगवान विष्णु ने कहा कि वह गंगा को अपनी जटाओं में समाहित कर लेंगे, जिससे धरती पर विनाश नहीं होगा। इसके बाद भगवान शंकर ने गंगा को अपनी जटाओं में समाहित किया और इस तरह गंगा नदी धरती पर अवतरित हुईं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.