शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकाल हेतु बंद हुए श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम एवं खरसाली में बर्फवारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2020 5:04 अपराह्न
  • श्री यमुना जी की उत्सव डोली ने शीतकालीन प्रवास खरसाली प्रस्थान किया

यमुनोत्री/बड़कोट । भैयादूज के अवसर पर आज अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति, तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फवारी हुई। परंपरानुसार कल 15 नवंबर को शनिदेव जी अपनी बहिन श्री यमुना जी को मिलने यमुनोत्री धाम आ गये थे भैयादूज पर के अवसर पर बहिन को मायके आने का न्यौता देते है। कपाट बंद के पश्चात मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए प्रस्थान हुई। खरसाली को मां यमुना जी का मायका कहा जाता है। शीतकाल में छ: माह मां यमुना का खरसाली में प्रवास करती है यहीं मां यमुना जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाती है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा बेहत्तर यात्रा प्रबंधन हेतु चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड का वर्ष 2020 में गठन किया है। माह सितम्बर में देवस्थानम बोर्ड ने कर्मचारियों की यमुनोत्री-गंगोत्री धाम हेतु तैनाती की है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन के विशेष कार्याधिकारी जनसंपर्क/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री ए.एस.नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से बड़कोट में देवस्थानम बोर्ड का कार्यालय स्थापित किया गया है।

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री ए.एस नेगी, मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस यात्रा वर्ष यमुनोत्री धाम में आठ हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये जबकि श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल अन्नकूट के अवसर पर बंद हुए जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शायंकाल 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.