सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान विष्णु को गुरु मानकर केशवादित्य नाम से प्रसिद्ध हुए सूर्यदेव

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2023 11:15 अपराह्न

दिल्ली : एक दिन आकाश में विचरण करते हुए सूर्यदेव ने काशी में भगवान विष्णु को विश्वनाथजी की पूजा करते हुए देखा। वे कौतूहलवश दूसरे रुप में आकाश से उतर आए और भगवान विष्णु के समीप जा बैठे। जब भगवान विष्णु ने शिवपूजा समाप्त की, तब सूर्यदेव ने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। भगवान विष्णु ने भी उन्हें आदरपूर्वक अपने पास बिठा लिया। अवसर पाकर सूर्यदेव ने पूछा-जगत्पते! आप संपूर्ण विश्व के पालक तथा समस्त जगत् की अंतरात्मा हैं। यह समस्त संसार आपसे ही प्रकट होता है तथा आपमें ही लय को प्राप्त होता है। आप यह किसकी पूजा कर रहें हैं? आपके इस आश्चर्यमय कार्य को देखकर अपने कौतूहल को शांत करने मैं आपके पास आया हूं। भगवान विष्णु ने कहा-भास्कर! सब कारणों के भी कारण उमापति महादेव ही यहां सर्वपूज्य हैं। जन्म, मृत्यु और जरा का नाश करने वाले एकमात्र मृत्युंजय ही पूज्य देवता हैं। जो त्रिलोचन के सिवा अन्य किसी की पूजा करता है, वह आंख वाला होने पर भी अन्धा ही है।


यहां भगवान शिव के श्री विग्रह की पूजा करके मनुष्य चारों पुरुषार्थों को सहज ही प्राप्त कर लेता है। काशी में शिवलिंग की आराधना करके मनुष्य क्षण भर में सैकड़ों जन्मों के संचित पाप समूह से मुक्त हो जाता है। अर्थात् शिवलिंग की आराधना से बढ़कर तीनों लोकों में दूसरा पुण्य नहीं है। शिवाभिषेक के सेवन से सब तीर्थों में स्नान का फल प्राप्त हो जाता है। हे, सूर्य तुम भी महान तेज को बढ़ाने वाले महेश्वर के श्री विग्रह की पूजा करो। भगवान विष्णु का यह वचन सुनकर सूर्यदेव भगवान् विष्णु को गुरु मानकर उनके उत्तर भाग में आज भी स्थित हैं इसलिए वे केशवादित्य के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे काशी में अपने भक्त के अज्ञानमय अंधकार को दूर करते हैं और उनसे प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित सिद्धि देते हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.