शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अलौकिक शक्तिपीठ : पांडवों को महाभारत के युद्ध में देवी के आशीर्वाद से मिली थी विजय

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2023 1:42 पूर्वाह्न

आरा/भोजपुर : भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जिनका नामकरण वहां के कुल देवता या देवी के नाम पर हुआ है। बिहार के भोजपुर जिले का मुख्यालय आरा भी एक ऐसा ही शहर है, जिसका नामकरण अरण्य देवी के नाम पर हुआ है। यहां के लोग इन्हें आरन देवी भी कहते हैं। चौक इलाके में स्थित यह मंदिर काफी प्राचीन है, हालांकि इसकी स्थापना कब हुई थी, इसकी निश्चित जानकारी नहीं है। इस मंदिर में दो मूर्तियां हैं। एक बड़ी और एक छोटी मूर्ति। मंदिर के मुख्य पुजारी और व्यवस्थापक संजय मिश्र उर्फ संजय बाबा कहते हैं कि जो छोटी वाली मूर्ति है, वह आदिशक्ति की है। यह स्वयंभू हैं। सत्ययुग में राजा हरिश्चंद्र से भी पहले आदिशक्ति यहां अवतरित हुई थीं।

युगों पहले यह स्थान वनों से घिरा हुआ था। चारों तरफ राक्षसों का आतंक था। वनों में रहने वाले ऋषि-मुनि इन राक्षसों के आतंक से त्रस्त थे। उन्हें राक्षसों से मुक्ति दिलाने के लिए देवी यहां अवतरित हुईं। इन्हें ‘वन देवी’ भी कहा जाता था। पहले मंदिर एक किले में स्थित था, इसलिए इन्हें ‘किला देवी’ भी कहा जाता था।भगवान राम भी इस रास्ते से होते हुए जनकपुर गए थे। पांडव भी अपने वनवास के दौरान इस स्थान पर आए थे और भगवती की पूजा की थी। भगवती ने उन्हें युद्ध में विजय का आशीर्वाद दिया और निर्देश दिया कि विजय के बाद वे उनके जैसी ही एक देवी की स्थापना करें। महाभारत के युद्ध में विजयी होने के बाद पांडव आए और यहां बड़ी वाली मूर्ति की स्थापना की।संजय बाबा के मुताबिक, यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। कई पुराने धार्मिक ग्रंथों में इनका उल्लेख है। इस मंदिर के बारे में कई किवदंतियां मशहूर हैं। द्वापर युग में यह क्षेत्र रतनपुर के नाम से जाना जाता था। यहां के राजा मोरध्वज देवी के अनन्य उपासक थे।उनका राज्य हर प्रकार से समृद्ध था, पर उनकी कोई संतान नहीं थी। देवी के आशीर्वाद से उन्हें एक बेटा हुआ। कई वर्ष गुजर गए। एक रात राजा मोरध्वज ने सपने में देखा कि देवी उनके पुत्र को मांग रही हैं। राजा ने इसे देवी की इच्छा मान पुत्र को अर्पित करने का फैसला किया।

राजा और रानी बेटे को लेकर देवी की वेदी के पास गए और पुत्र को बीच में रख कर जैसे ही उसके सिर पर आरा चलाना शुरू किया, देवी स्वयं प्रकट हो गईं और तीनों को आशीर्वाद देकर अंर्तध्यान हो गईं।छोटी प्रतिमा महालक्ष्मी का रूप हैं। इनके पूजन व ध्यान से व्यवसाय, नौकरी व सौभाग्य प्राप्त होता है। बड़ी प्रतिमा सरस्वती का रूप हैं। ये संतान, विद्या, बुद्धि देती हैं और रोग-व्याधियों का नाश करती हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.