शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इस मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे शनि देव, दर्शन मात्र से दूर होते है प्रकोप

शेयर करें !
posted on : जुलाई 1, 2023 9:43 पूर्वाह्न

इंदौर : देश के विख्यात मंदिरों की बात की जाए तो जूनी इंदौर स्थित शनि मंदिर उनमें से एक है। इस शनि मंदिर की जितनी रोचक कहानी है, उतने ही रोचक यहां से जुड़े भक्तों के किस्से भी सुनने को मिलते है। शनिभक्तों के लिए शनिवार का दिन विशेष महत्व का होता है। इसलिए शनिवार को हम आपको ऐसे शनि मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जहां शनिदेव स्वयं प्रकट हुए थे। माना जाता है कि जूनी इंदौर स्थित प्रचीन शनि मंदिर में भगवान शनि देव के दर्शन मात्र से प्रकोप दूर होते है। इस मंदिर में भक्तों की बहुत आस्था है, हजारों की संख्या में हर शनिवार को यहां भक्त अपने इष्ट देव के दर्शन करने के लिए पहुंचते है। न केवल इंदौर से बल्कि दूर-दराज से के इलाकों से भी यहां भक्त शनिदेव को मत्था टेकने पहुंचते हैं। मंदिर के बारे में यह प्रचलित है कि यहां शनिदेव स्वयं प्रकट हुए थे। यहां पर जो शनिदेव की प्रतिमा स्थापित है, वो स्वयंभू है, इन्हें किसी ने बनाया नहीं है।


अंधे पुजारी को स्वप्न में दर्शन देकर लौटाई थी आंखे

इस मंदिर के बारे में एक कहानी बहुत प्रचलित है, वह हम आपको बताने जा रहे हैं। इस कहानी के अनुसार मंदिर के स्थान पर 300 सालों पहले 20 फीट का ऊंचा टीला था। जहां पर वर्तमान पुजारी के पूर्वज गोपालदास तिवारी आकर ठहरे थे। गोपाल दास दृष्टिहीन थे। बावजूद इसके एक दिन शनिदेव ने उन्हें सपने में आकर आदेश दिया कि इस टीले के नीचे मेरी प्रतिमा है, उसे बाहर निकालो। ऐसा सुनने पर गोपालदास ने कहा-प्रभु मैं तो अंधा हूं, मैं देख कैसे सकता हूं। इस बात पर शनिदेव ने उनसे कहा कि आंखें खोलो अब तुम सब देख सकते हो। गोपालदास ने आंखे खोली तो उनका अंधत्व दूर हो चुका था। वे इस दुनिया को देख सकते थे। उनका अंधत्व दूर होने से अन्य लोगों को भी उनकी बातों पर यकीन हो गया। इसके बाद जनसहयोग से उस टीले का खोदकर वह प्रतिमा निकाली गई और आज वह प्रतिमा मंदिर में स्थापित है।

अपने आप ही खिसकी थी प्रतिमा

इस मंदिर के बारे में एक और चमत्कार प्रसिद्ध है कि वर्तमान में जहां भगवान राम की प्रतिमा स्थापित है, वहां पहले शनिदेव की प्रतिमा स्थापित किया गया था। लेकिन एक दिन अचानक शनिदेव की प्रतिमा खिसक कर वहां आ गई जहां वर्तमान में स्थापित है। बस तभी से भक्तों में शनिदेव की आज्ञा समझकर उसी स्थान पर उनकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हर साल यहां शनि अमावस्या के दिन से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.