सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के खुले कपाट, सीमित संख्या में पुजारी, देवस्थानम बोर्ड एवं प्रशासन के प्रतिनिधि रहे मौजूद

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2021 1:40 अपराह्न

कोरोना बचाव मानको का पालन हुआ

श्री मदमहेश्वर/ उखीमठ : पंचकेदार में प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्ववर जी के कपाट आज बैशाख शुक्ल त्रयोदशी कर्क लग्न स्वाति नक्षत्र में सोमवार ‍ 24 मई को 11 बजे मंत्रोचार एवं विधि विधानपूर्वक खोल दिये गये हैं।श्री मदमहेश्वर भगवान के कपाट खुलने के साथ ही सभी पंचकेदार मंदिरों के कपाट अब खुल चुके है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम, श्री तुंगनाथ जी, श्री रूद्रनाथ जी के कपाट पहले ही खुल चुके है तथा पंचम केदार श्री कल्पेश्वर जी ( उर्गम) के कपाट वर्षभर खुले रहते है।

श्री मदमहेश्वर भगवान की उत्सव डोली आज प्रात: गोंडार गांव से 12 किमी पैदल चलकर श्री मदमहेश्वर के बुग्यालों में पहुंची जहां यदकदा अभी बर्फ विद्यमान है। भगवान मदमहेश्वर जी जब मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की तथा अपने साज सामग्री पूजा पात्रों आदि का भी अवलोकन किया। सभी उपस्थित जनमानस को आशीर्वाद दिया। साढ़े दस बजे पुजारी शिवलिंग चपटा ने कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की तथा पंचोपचार पूजा अर्चना कर भगवान गणेश, एवं क्षेत्रपाल भैरवनाथ का आवह्वान कर कपाट खुलने की रस्म पूरी हुई तथा 11 बजे पुर्वाह्न में श्री मदमहेश्वर भगवान के कपाट शीतकाल हेतु खोल दिये गये।

इस अवसर पर कपाट खुलने की प्रक्रिया से जुड़े पुजारी एवं देवस्थानम बोर्ड, पुलिस प्रशासन के चुनिंदा प्रतिनिधि ही मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड से श्री मदमहेश्वर मंदिर के पुजारी शिवलिंग चपटा, डोली प्रभारी अनूप पुष्पवान, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत, मृत्युंजय हीरेमठ, मदन पंवार, एसआई पुनीत दसौनी, वीर सिंह पंवार, उम्मेद सिंह आदि कपाट खुलने पर मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री मदमहेश्ववर धाम में कपाट खुलने के दौरान कोरोना बचाव मानको का पालन किया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.