शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम के लिए हुई रवाना, 29 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2020 11:05 पूर्वाह्न

मां गंगा की भोग मूर्ति भैरव घाटी से गंगोत्री धाम रवाना, आज दिन में 12.35 बजे खुलेगे गंगोत्री धाम के कपाट।

श्री यमुनोत्री जी की डोली आज प्रातः शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम रवाना। आज दोपहर 12.41 पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।

15 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

उखीमठ/ उत्तरकाशी/ ऋषिकेश/ देहरादून । आज अक्षय तृतीया के दिन श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड चार धाम के कपाट खुलने की शुरुआत हो जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल जी महाराज ने चार धामों के कपाट खुलने के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विधि-विधान पूर्वक धामों के कपाट खुल रहे हैं आशा है कि जल्दी कोरोना महामारी का संकट टल जायेगा तथा चार धाम यात्रा पहले की भांति शुरू होगी। चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌ ने भी चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु अभी केवल धामों के तय तिथियों पर कपाट खुल रहे है अभी चार धाम में केंद्र की एडवाइजरी के अनुसार तीर्थ यात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। इस क्रम कल शनिवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रात्रि को भैरव पूजा हुई। आज श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली उखीमठ से बहुत कम संख्या में तीर्थ पुरोहितों, प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड के कर्मियों के साथ केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुई। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए सादगी पूर्ण ढंग से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सड़क मार्ग से डोली आज गौरीकुंड पहुंचेगी। 27 अप्रैल को डोली लिंचोली तथा 28 अप्रैल शाम को डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 29 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल जायेंगे।

जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार उत्तराखंड चारधाम के कपाट खुलने के पश्चात परिस्थितियों का आकंलन कर उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यात्रा चल सकेगी। डोलियों के धामों के प्रस्थान एवं कपाट खुलने की ब्यवस्थाओं हेतु आयुक्त गढ़वाल/ सीईओ उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड रमन रविनाथ के द्वारा उचित दिशा निर्देश जारी किए गए है। मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धामों में कपाट खुलने की ब्यवस्थाओं एवं तैयारियों शारीरिक दूरी, साफ-सफाई, का ध्यान दिया जा रहा है इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.