मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ के रावल पहुंचे ऊखीमठ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2020 4:21 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ और बदरी नाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर काफी दिनों लगाए जा रहे कयासबाजियों पर विराम लग गया है. दरअसल, चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले केदारनाथ धाम के राव श्री 1008 भीमा शंकर लिंग रविवार को ऊखीमठ पहुंचे गए हैं. एसडीएम वरुण कुमार ने बताया कि रावल समेत उनके सेवादारों को अलग-अलग कमरों में क्वारंटाइन किया गया है.

वहीं, बदरीनाथ के रावल, नायब रावल के रविवार रात तक मथुरा (यूपी) पहुंचने की सूचना है. आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोले जाने हैं। कपाट खुलने के मौके पर रावल की मौजूदगी में ही समस्त धार्मिक परंपराओं का निर्वहन होता है. शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से पंचमुखी उत्सव डोली के साथ रावल केदारनाथ पहुंचते हैं. रावल भी डोली के साथ ही धाम के लिए रवाना होंगे.

सोशल डिस्टन्सिंग के साथ निकलेगी यात्रा
बता दें, ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की डोली यात्रा के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार ऊखीमठ जयराम बधानी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने केदारघाटी के विभिन्न कस्बों में व्यापारियों से मुलाकात की और उनसे सोशल डिस्टन्सिंग बनाए रखने में सहयोग की अपील की.

29 अप्रैल को खोले जाएंगे कपाट
भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान कर 26 अप्रैल को फाटा, 27 को गौरीकुंड और 28 अप्रैल की शाम केदारनाथ पहुंचेगी. 29 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे.

लोग सहयोग करें, सोशल डिस्टेंस जरूरी
पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की रीढ़ है. इस यात्रा की शुरुआत ही कपाट खुलने से होती है. लोगों को सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन भी करना होगा और पंरपराओं को भी निभाना होगा. इसके लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है. कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के रावलों के पहुंचने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. स्वास्थ्य परीक्षण और टेस्ट निगेटिव होने पर ही रावल पूजा में भाग ले पाएंगे.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.