रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान महादेव ने माता पार्वती को बताया, विष्णु जी के सहस्त्र नाम के बराबर हैं राम नाम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2023 3:21 पूर्वाह्न

 

दिल्ली : ब्रम्हा, विष्णु और महेश में देवाधिदेव शिव सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं। इसी कारण महादेव को देवाधिदेव भी कहा जाता है। माना जाता है कि ब्रह्मा और विष्णु के अलावा सभी देवतागण उन्हें आपने आराध्य मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। वहीं, लोगों के मन में सवाल उठते है कि देवों के महादेव जो हमेशा कैलाश पर्वत पर समाधि में लीन रहते हैं, इस दौरान वे किसका ध्यान करते हैं? माना जाता है कि उस समय वो अपने आराध्य देव का ध्यान करते हैं, जिसका वर्णन पद्मपुराण के उत्तर खण्ड में किया गया है।

पद्मपुराण में वर्णित कथा के अनुसार, एक बार माता पार्वती ने महादेव जी से पूछा- प्रभु! कृपया करके बताइए कि आप जब भी समाधि में लीन होते हैं तो आप किसका ध्यान करते हैं? तब भगवान महादेव ने कहा कि देवेश्वरी! मैं तुम्हारे इस प्रश्न का उत्तर जल्द दूंगा। कुछ दिन के बाद भगवान महादेव कौशिक ऋषि के स्वप्न में आए और उन्होंने ऋषि को आदेश दिया कि तुम राम रक्षास्रोत लिखो। इसपर ऋषि कौशिक ने बड़ी ही विनम्रता से स्वप्न में ही भगवान महादेव से कहा कि प्रभु मैं राम रक्षास्रोत लिखने में असमर्थ हूं। तब भगवान महादेव ने स्वप्न में ही पूरा राम रक्षास्रोत कह सुनाया। फिर अगले दिन कौशिक ऋषि ने उसे लिख डाला।


उसके बाद भगवान महादेव ने माता गौरी से कहा-हे देवी! मैं हमेशा राम नाम का स्मरण करता हूं। ये सुनकर माता गौरी ने फिर भगवान महादेव से पूछा कि हे स्वामी! श्री राम तो विष्णु जी के अवतार हैं, फिर आप विष्णु जी का स्मरण न करके श्री राम का स्मरण क्यों करते हैं? तब महादेव ने कहा-हे देवी! मैं राम का स्मरण इसलिए करता हूं। क्योंकि जैसे प्यासा मनुष्य बड़ी व्याकुलता के साथ पानी को याद करता है, उसी प्रकार मैं भी आकुल होकर श्री विष्णुजी के ही साक्षात् स्वरुप का ही स्मरण करता हूं। जिस प्रकार सर्दी का सताया हुआ आग्नि का स्मरण करता है, वैसे ही देवता, पितर, ऋषि और मनुष्य निरंतर भगवान विष्णु का चिंतन करते रहते हैं। जैसे पतिव्रता नारी सदा पति को याद किया करती है। भय से आतुर मनुष्य निर्भय आसरे को खोजता फिरता है। धन का लोभी जैसे धन की चिंतन करता है और पुत्र की इच्छा रखने वाला मनुष्य जैसे पुत्र के लिए लालायित रहता है। उसी प्रकार मैं भी श्री विष्णुजी के राम स्वरुप का स्मरण करता हूं। क्यूंकि पूर्व कल में भगवान विष्णु द्वारा निर्मित सम्पूर्ण जगत कर्म के आधीन है और वो कर्म श्री केशव के अधीन है। श्री राम नाम के जप से उसका नाश होता है। इस प्रकार भगवान शिव ने कहा- इतना ही नहीं राम नाम विष्णु जी के सहस्त्र नाम के बराबर हैं, इसलिए मैं हमेशा राम नाम का रमण करता हूं। परंतु ये भी अद्भुत संयोग ही है कि भगवान राम स्वयं भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसलिए जहां भी राम का मंदिर होता है, वहां शिवलिंग अवश्य होगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
  • श्रमिकों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.