मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राचीन कमंडल गणपति मंदिर का रहस्य, जानें मान्यता एवं इतिहास

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2023 1:48 पूर्वाह्न

कोप्पा : कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के कोप्पा में प्राचीन ‘कमंडल गणपति मंदिर’ स्थित है। इस मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा के ठीक सामने एक जल स्रोत का उद्गम स्थल है। ये उद्गम स्थल ब्राह्मी नदी का है। मान्यता है कि मंदिर में स्थित भगवान गणेश की स्वयं माता पार्वती द्वारा लगाई गई है। एक हाथ में मोदक लिए हुए और दूसरे हाथ से अभयहस्त की मुद्रा में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए जो भी जाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। समुद्र तल से 763 मीटर ऊपर स्थित सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा ये गणपति मंदिर बेहद खूबसूरत है। इस स्थान को ‘कर्नाटक के कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है। करीब 1000 साल पुराने इस मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने से स्थित जल स्रोत के विषय में कहा जाता है कि यह लगातार बहने वाला जलाशय है। इस पवित्र जलाशय की वजह से ही इस मंदिर को कमंडल गणपति कहा जाता है। मंदिर से निकलने वाले पवित्र जल में स्नान करने से मनुष्य के शनि दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही सभी दुखों से भी छुटकारा मिलता है।

मंदिर का इतिहास

कहा जाता है कि एक बार मुसीबतों के देवता ‘शनि देवारू’ ने माता पार्वती को काफी परेशान कर रखा था। तब देवी-देवताओं की सलाह पर माता पार्वती भगवान शनि का ‘तपस’ (ध्यान) करने के लिए ‘भूलोक’ (पृथ्वी) पर पहुंच गईं और तपस्या के लिए एक अच्छी जगह की तलाश करने लगीं। मंदिर से 18 किमी की दूरी पर स्थित ‘मृगवधे’ नामक स्थान को उन्होंने अपनी तपस्या के लिए चुना। तपस्या निर्बाध रूप से संपन्न हो सके इसके लिए मां पार्वती ने भगवान गणेश को बाहर बैठा दिया।  भगवान गणेश की निष्ठा और मां पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से स्वयं धरती पर अवतरित हुए और आशीर्वाद के रूप में अपने कमंडल से जल निकाल कर जमीन पर छिड़क दिया। जल जिस स्थान पर गिरा वहां ब्राम्ही नदी का उद्गम स्थल बन गया। इस उद्गम स्थल का आकार भी कमंडल की भांति है। यही कारण है कि इस मंदिर को कमंडल मंदिर कहा जाता है। इस तीर्थस्थान की यात्रा करने से शनिदोष दूर होने के साथ भगवान गणेश और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.