शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कश्मीर के कुपवाड़ा में 75 साल बाद नियंत्रण रेखा के पास शारदा मंदिर के खुले  कपाट, तीन पीठों के शंकराचार्यों के प्रतिनिधि रहे ऐतिहासिक मौके पर मौजूद

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2023 5:49 अपराह्न
 
कुपवाडा/कश्मीर : भारतीय नियंत्रण रेखा के पास कश्मीर के कुपवाड़ा में 75 सालों के बाद  शारदा मंदिर के कपाट विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के बीच खोले गए ।  इस अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से 3 पीठों, ज्योतिर्मठ, द्वारका शारदा पीठ  और  श्रृगेरी पीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधियों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया । देश के गृहमंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने  इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
उल्लेखनीय है कि आदि शंकराचार्य  ने चार पीठों के साथ ही कश्मीर स्थित सर्वज्ञपीठ में भगवती श्रीशारदादेवी की पूजा की थी । तब से ही यह सनातनियों की शिक्षा का प्रमुख केन्द्र रहा है । सन 1948 तक स्वामी नन्दलाल  ने सर्वज्ञपीठ स्थित शारदादेवी की पूजा परम्परा को जीवित रखा।  धर्मिक आधार पर देश के विभाजन के बाद सर्वज्ञपीठ पाक अधिकृत कश्मीर में चला गया।  इस पौराणिक मन्दिर को वहां के मुसलमानों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जो आज भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे है ।  कश्मीरी पण्डितों के एक विशेष समूह ने रवीन्द्र पण्डिता के नेतृत्व में शेव शारदा कमेटी नाम से संस्था बनाकर मूल पीठ की प्राप्ति के लिए व्यापक अभियान चलाया । 2021 में बार्डर के पास स्थित तीतवाल गांव कुपवाडा कश्मीर में स्थान लेकर शारदा मन्दिर की स्थापना की। इसका उद्घाटन नववर्ष के पहले दिन 22 मार्च 2023 को देश के गृहमंत्री अमितशाह  द्वारा ऑनलाइन किया गया । उन्होने कहा कि इस मन्दिर के उद्घाटन के साथ ही देश में शारदा सभ्यता की पुनः शुरुआत हुई ।  
शारदीय नवरात्र के अवसर पर शारदा मंदिर के कपाट खोले गए।  चार द्वारोंं में से उत्तरी द्वार का कपाट खोलने के लिए ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  के शिष्य ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द ने उत्तरी द्वार खोला ।  शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती की ओर से ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ने पश्चिमी द्वार खोला । दक्षिणी द्वार श्रंगेरी मठ के प्रतिनिधि  गौरीशंकर जी द्वारा खोला गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.