सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दत्तात्रेय सती मां अनसूया मेला 28 दिसम्बर से, इस बार मां से नहीं मांग सकेंगे निसंतान दंपत्ति, संतान प्राप्ति का वरदान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2020 8:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। दो दिवसीय दत्तात्रेय मां सती अनसूया मेला इस वर्ष 28 व 29 दिसम्बर को आयोजित होगा। इसकी व्यवस्थाओं लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने मंदिर समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कोविड के दृष्टिगत इस वर्ष सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को जाने के अनुमति रहेगी। साथ ही हर वर्ष की भांति मंदिर में निसंतान दंपत्तियों को संतान की कामना के लिए वरदान के लिए बैठने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों एवं सभी पक्षों के सुझाव व सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि कोविड के दृष्टिगत इस बार मंडल में देव डोलियों के मिलन के दौरान मेले के उद्घाटन की रस्म अदायगी नही होगी और ना ही मंडल में हाॅट बाजार लगेगा। प्रत्येक देव डोली के साथ 12 लोगों को ही अनसूया मंदिर तक जाने की अनुमति दी जाएगी। सभी तीर्थयात्रियों का संगूड पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं कोविड टेस्ट किया जाएगा। अनसूया में हाॅट बाजार व भण्डारे लगाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल मंदिर समिति के माध्यम से देव डोली के साथ चलने वाले लोगों को भण्डारे की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी लोगों को मास्क पहनना व शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करना आवश्यक होगा। कोविड के दृष्टिगत पूरे मंदिर परिसर को सेनेटाइज्ड किया जाएगा। अनसूया मेले के दिन तीन सौ से अधिक बरोही हर वर्ष यहां पहुंचते है लेकिन इस बार शारीरिक दूरी रखते हुए मंदिर में बरोहियों को बैठना संभव नही है इसलिए सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि मेले के दिन किसी भी बरोही दंपत्ति को मंदिर में बैठने की अनुमति नही होगी। सुझाव दिया गया कि अनसूया मंदिर पूरे सालभर खुला रहता है और भक्तजन अन्य किसी भी दिन यहां पर आकर अपनी तपस्या कर मनौती मांग सकते है। इस बार मेले में महिला एवं युवक मंगल दलों तथा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नही होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने मेले से पूर्व पैदल मार्ग व मन्दिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम तक मार्ग को दुरस्त करने के निर्देश लोनिवि को दिए। मंन्दिर परिसर व पैदल मार्ग में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए जल संस्थान, अलाव की व्यवस्था के लिए वन विभाग, शांन्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, मन्दिर की साज-सज्जा के लिए फूल मालाओं की व्यवस्था करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात रखने तथा जिला पंचायत को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई। विद्युत एवं उरेडा विभाग को मेले के दौरान मंदिर एवं पैदल रास्तों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीओ पुलिस विमल प्रसाद, एसीएमओ डा. उमा रावत, ईई डीएस रावत, श्री अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष बीएस झिक्वांण, मंदिर के पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल, प्रवीन सेमवाल, अध्यक्ष ग्राम विकास खल्ला राजेन्द्र सिंह नेगी, सचिव वीरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.