सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा : 18 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट तो नरेन्द्रनगर राजदरबार से 29 अप्रैल को शुरू होगी गाडू घड़ा यात्रा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2021 5:43 अपराह्न
  • महाराजा मनुजयेन्द्र शाह सहित गणमान्य लोग कपाट खुलने की तिथि घोषित होते समय राजदरबार में मौजूद रहे।

नरेन्द्रनगर/ ऋषिकेश/ देहरादून । विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 18 मई मंगलवार प्रात: 4 बजकर 15 मिनट (बैशाख शुक्ल षष्ठी मंगलवार पुष्य नक्षत्र ज्येष्ठ पांच गते) खुलेंगे। तेल कलश ( गाडू घड़ा) यात्रा तिथि 29 अप्रैल बैशाख कृष्ण तृतीया बृहस्पतिवार निश्चित हुई है।

आज बसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर ( टिहरी) राजदरबार में महाराजा मनुजयेन्द्र शाह की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह विधिविधान पूर्वक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। पंडित कृष्ण प्रसाद उनियाल एवं विपिन उनियाल ने पूजा-अर्चना पंचाग गणना पश्चात कपाट खुलने की तिथि तय की तथा राजा की ओर से कपाट खुलने की तिथि घोषित की गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत , पूर्व विधायक मोहन सिंह गांववासी, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगाई, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, राजपुरोहित संपूर्णानंद जोशी राजगुरू माधव प्रसाद नौटियाल एवं स्वास्तिक नौटियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, पीतांबर मोल्फा, डॉ. हरीश गौड़ सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी हरीश डिमरी, पंकज डिमरी, विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी, आशुतोष डिमरी भाष्कर डिमरी,नरेश डिमरी, आशाराम नौटियाल आदि मौजूद रहे। कपाट खुलने की तिथि तथा तेल कलश यात्रा का दिन घोषित होने से पहले डिमरी पंचायत द्वारा तेल कलश राजदरबार को सौंपा गया।

डिमरी पुजारियों द्वारा 29 अप्रैल को भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु तिलों का तेल कपाट खुलने के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 11 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी जबकि श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 14 मई को खुल रहे है। गढ़वाल आयुक्त /उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.