रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अकेला ऐसा धाम हैं फ्यूला नारायण धाम जहां महिला भी होती है पुजारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 16, 2020 10:31 अपराह्न

गुरूवार को विधि विधान के साथ खुले फ्यूला नारायण के कपाट

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में फ्यूला नारायण एक ऐसा मंदिर है जहां पर पुरूष पुजारी के साथ महिला पुजारी का भी विधान है। यहां पर महिला पुजारी भी वही सब अनुष्ठान करती है जो पुरूष पुजारी करता है। इस वर्ष इस मंदिर में पुरूष पुजारी के साथ महिला पुजारी का दायित्व पार्वती देवी को सौंपा गया है, जिसे फ्यूल्यांण भी कहते हैं। फ्यूला नारायण मंदिर के कपाट गुरूवार को प्रातः 11 बजे पूजा विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये है। 

समुंद्र तल से 10 हजार फीट की उंचाई पर स्थित फ्यूला नारायण मंदिर पंच केदारों में एक केदार कल्पनाथ मंदिर के शीर्ष पर स्थित है। फ्यूला नारायण मंदिर में हर वर्ष क्षेत्र के भेटा, भर्की, पिलखी, ग्वाणा व अरोसी गांव के लोग बारी-बारी से इस मंदिर में पूजा अर्चना करते है। इस वर्ष इसका दायित्व पुरूष पुजारी के रूप में भेटा गांव के हर्षबर्धन सिंह चैहान व महिला पुजारी का दायित्व पार्वती देवी को  को सौंपा गया है। कपाट खुलने से पूर्व साढे नौ बजे भर्की गांव के पंचायत चैक ने नव नियुक्त पुजारी हर्षवर्धन सिंह चैहान को चिमट्टा व घंटी सौंपी गई तथा महिला पुजारी अर्थात फ्यूल्यांण पार्वती देवी को फूलों की कंडी व मक्खन रखने वाला पात्र (वर्तन) दिया गया है। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। नंदा स्वनुल देवी के पुजारी अब्बल सिंह पंवार व मंगल सिंह चैहान ने विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया पूर्ण की।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि फ्यूला नारायण मंदिर में जो भी पुजारी नियुक्त होता है उसके परिवार में जितनी भी दूध देने वाली गाय होती है सभी कपाट खुलने के दिन मंदिर में ले जायी जाती है साथ ही पुजारी गांव के प्रत्येक परिवार आटा व चावल देता है जिससे यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। कपाट खुलने के अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन फरस्वाण, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कंडवाल, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह, प्रधान मंजू देवी, दुलब सिंह, लक्ष्मणसिंह नेगी आदि मौजूद थे।

 

यह भी थी परंपरा

लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि पुरानी पंरपरा के अनुसार फ्यूला नारायण मंदिर से ही बदरीनाथ जाने का पैदल मार्ग था। यहां ध्यानबदरी में पहले एक घराट (पन चक्की) हुआ करती थी जहां से बदरीनाथ के लिए गेहूं की पीसाई कर बकरियों में लाद कर भेजा जाता था। लेकिन जब से सड़क मार्ग बना है यह प्रक्रिया लगभग समाप्त प्राय हो गई है। 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.