शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक ऐसा मंदिर जहां रक्षा बंधन पर भाई बहन को ही नहीं बल्कि भगवान को भी बांधी जाती है राखी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2021 9:35 अपराह्न

चमोली । चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान बंशीनारायण के मंदिर में साल भर में एक बार रक्षा बंधन के अवसर पर पूजा अर्चना की जाती है।  ऊर्मग घाटी के देवग्राम से बंशीनारायण मंदिर 12 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर छह फीट से भी लम्बी विशालकाय शिलाओं से बना है। मान्यता है कि पांडवों यही से होकर बद्रीनाथ के लिए आगे बढे थे। मंदिर के पास नारायण की फूलों की बगिया है। लोग इन फूल को नहीं तोड़ते साथ ही स्थानीय भेड बकरियां और जानवर भी इस स्थान पर नहीं जाते हैं। स्थानीय लोग रक्षा बंधन के दिन यहां पूजा अर्चना के लिए बडी संख्या में पहुंचते है। सबसे बड़ा आश्चर्य कि कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाएं पहले बंशीनारायण को राखी बांधती है और फिर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है।

भाई बहन को ही नहीं बल्कि भगवान को भी बांधी जाती है राखी

हिंदू धर्म के अनुसार रक्षाबंधन में सिर्फ भाई और बहन को ही नहीं बल्कि भगवान, मंदिर और वाहनों को भी राखी बांधी जाती है। इस दिन कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ रक्षा बंधन के मौके पर ही खुलता है। बदरीनाथ क्षेत्र की उर्गम घाटी में मौजूद श्री बंशी नारायण मंदिर साल के 364 दिन बंद रहता है। रक्षा बंधन के दिन ही इस मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाते हैं। इस पूरे दिन भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती हैं और शाम ढलने से पहले इस मंदिर के कपाट बंद भी कर दिए जाते हैं।

सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही होती है पूजा

रक्षा बंधन के दिन यहां महिलाओं की बहुत भीड़ रहती हैं क्योंकि, महिलाएं इस दिन भगवान विष्णु को राखी बांधने यहां पहुंचती हैं। यह देवभूमि उत्तराखंड का अकेला ऐसा मंदिर है जो पूरे साल में मात्र एक दिन के लिए रक्षाबंधन के दिन खुलता है। सूर्यास्त होते ही मंदिर के कपाट एक साल के लिए फिर से बंद कर दिए जाते हैं। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से उर्गम घाटी तक वाहन से पहुंचने के बाद आगे 12 किलोमीटर का सफर पैदल चलना पड़ता है। पांच किलोमीटर दूर तक फैले मखमली घास के मैदानों को पार कर सामने नजर आता है प्रसिद्ध पहाड़ी शैली कत्यूरी में बना वंशीनारायण मंदिर, दस फुट ऊंचे मंदिर में भगवान की चतुर्भुज मूर्ति विराजमान है। परंपरा के अनुसार यहां मंदिर के पुजारी राजपूत हैं।

यह है मान्यता

<

p style=”text-align: justify;”>पौराणिक आख्यानों के अनुसार जब भगवान विष्णु ने बामन अवतार धारण कर दानवीर राजा बलि का अभिमान चूर कर उसे पाताल लोक भेजा। बलि ने भगवान से अपनी सुरक्षा का आग्रह किया। इस पर श्रीहरि विष्णु स्वयं पाताल लोक में बलि के द्वारपाल बन गए। भगवान विष्णु के कई दिनों तक दर्शन न होने के कारण माता लक्ष्मी बहुत चिंतित हुई और नारद मुनि के पास गई। नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को बताया कि भगवान विष्णु पाताल लोक में हैं और राजा बलि के द्वारपाल बने हुए हैं। इस पर नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को कहा कि भगवान विष्णु को वापस पाने के लिए आपको श्रावण मास की पूर्णिमा को पाताल लोक जाना होगा। वहां पहुंचकर आपको राजा बलि की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे भेंट में भगवान नारायण को वापस मांगना होगा। माता लक्ष्मी को पाताल लोक तक पहुंचाने में नाराद मुनि ने उनकी मदद की। इसके बाद नारद मुनि की अनुपस्थिति में कलगोठ गांव के पुजारी ने नारायण भगवान की पूजा की तब से यह परंपरा चली आ रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.