गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दुनिया के सबसे बड़े रामायण मंदिर के लिए एक मुस्लिम परिवार ने अपनी 2.5 करोड़ रुपये कीमत की जमीन दी दान

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2022 10:07 पूर्वाह्न

बिहार के पूर्वी चंपारण में दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर बनने जा रहा है, जो कंबोडिया के अंगकोरवाट के मंदिर से भी बड़ा होगा. इसके लिए एक मुस्लिम परिवार ने अपनी 2.5 करोड़ रुपये कीमत की जमीन दान देकर सांप्रदायिक सौहार्द्र की एक मिसाल पेश की है. पूर्व आईपीएस और पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि दुनिया के सबसे बड़े रामायण मंदिर के लिए अपनी बेशकीमती जमीन को दान करने वाले इश्तियाक खान पूर्वी चंपारण के ही रहने वाले हैं और इस समय वे असम के गुवाहाटी में रहकर अपना कारोबार चलाते हैं.

मुस्लिम परिवार
मुस्लिम परिवार

किशोर कुणाल  ने बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी चंपारण में ये दुनिया का सबसे विशाल रामायण मंदिर 150 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इसके लिए ट्रस्ट ने 125 एकड़ जमीन हासिल कर ली है और बाकी 25 एकड़ जमीन भी जल्द ही मिल जाएगी. किशोर कुणाल ने कहा कि इश्तियाक खान की जमीन ऐसी जगह पर मौजूद थी जिसके बगैर मंदिर का निर्माण करना संभव नहीं हो सकता था. इसके बाद इश्तयाक खान ने मंदिर के लिए अपनी जमीन को दान करने का फैसला किया और पूर्वी चंपारण आकर सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करके अपनी जमीन की रजिस्ट्री महावीर मंदिर ट्रस्ट के नाम से कर दी.

किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण में बनने वाला विशाल रामायण मंदिर कंबोडिया में 12वीं सदी में बने अंगकोरवाट के मंदिर से बड़ा होगा. यहां पर ऊंचे-ऊंचे शिखरों वाले कुल 18 मंदिरों को बनाने की योजना है. इसके साथ ही यहां पर दिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा. इन मंदिरों को बनाने के लिए महावीर मंदिर ट्रस्ट ने नई संसद भवन के निर्माण के काम में लगे वास्तुकारों के साथ संपर्क किया है. इसके वास्तुकार जल्द ही मंदिर के एक अंतिम डिजाइन को तैयार करेंगे और उसके बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा. किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण में बनने वाले विशाल रामायण मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी. जबकि इसकी लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.