मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश के कोने-कोने में लाखों लोगों को सशक्त बनाती विकसित भारत संकल्प यात्रा

यात्रा के दौरान 1.64 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित; पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 9.47 लाख से अधिक नागरिक नामांकित; 'मेरा भारत' कार्यक्रम में 27.31 लाख युवा पंजीकृत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2024 1:19 अपराह्न

नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से इन योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा अब पूरे देश में गति पकड़ने लगी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी से कई सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन देश भर के विभिन्न स्थानों से एक साथ लॉन्च करके इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा का लक्ष्य 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000+ शहरी स्थानीय निकायों को कवर करना है।

यह यात्रा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए देश के दूर-दराज के इलाकों में भी अपना सफर तय कर चुकी है। केंद्र सरकार की यह पहल सुनिश्चित करती है कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति, यहां तक कि दूरस्थ इलाकों में सभी लोग, इन सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। यात्रा के दौरान जनता को ऑन-स्पॉट पीएम उज्ज्वला योजना नामांकन, एमवाई भारत स्वयंसेवक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड वितरण जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बड़ी संख्या में नागरिक भी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं, जो यात्रा में पर्याप्त जन भागीदारी को दर्शाती है। संकल्प यात्रा के जरिये जनता को उनके उचित विशेषाधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन प्रदान करने के लिए 9.47 लाख लोगों को पंजीकृत किया गया है, जिससे उनके परिवारों को रसोईघर में धुएं से राहत मिल सके। इसी प्रकार 1.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके हैं, जिससे नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का व्यापक स्वास्थ्य कवरेज का लाभ मिलेगा।

यात्रा के दौरान 18.15 लाख लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत दुर्घटना बीमा प्रदान किया जा चुका है। 10.86 लाख नागरिक जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। ये दोनों योजनाएं पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को भी आगे बढ़ा रही हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 6.79 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किया जा चुका है। यही नहीं, भारत सरकार के ‘मेरा भारत’ कार्यक्रम के लिए 27.31 लाख से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं, जो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जनता के बढ़ते लगाव की नई लहर का प्रतीक है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.