सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्थान में युवक की अनूठी शादी, दो दुल्हनों संग लिए फेरे

बांटे गए विवाह निमंत्रण के कार्ड, पूरी की गई सारे रस्म, मानसिक रूप से बीमार छोटी बहन को साथ ही रखना चाहती थी कांता

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2023 6:15 अपराह्न

 

टोंक : राजस्थान के टोंक जिले में एक युवक की दो लड़कियों से शादी का अनूठा मामला सामने आया है। हरिओम मीणा नामक पढ़े-लिखे युवक का बांटे गए विवाह निमंत्रण पत्र । कांता उर्दू से बीएड, बहन सुमन है 8वीं पास दो बहनों के साथ कुछ इस तरह से हुआ कि सब जगह चर्चा का विषय बन गया है। इस विवाह के बाकायदा निमंत्रण पत्र छपे और बंटे भी. साथ ही हरिओम का पूरा परिवार, दोस्त और समाज के लोग इस अनूठे विवाह में शामिल भी हुए।

दरअसल, उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव कर रहने वाले हरिओम ने बताया कि परिवार के लोग उसके विवाह के लिए किसी युवती को खोज रहे थे। इसी दौरान निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव निवासी बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चल पड़ी। जब युवक का परिवार सीदड़ा पहुंचा, तो कांता ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि वह अपनी छोटी और मानसिक रूप से कमजोर बहन सुमन से बेहद स्नेह रखती है। वह उसी युवक से शादी करेगी, जो उन दोनों बहनों से एक साथ विवाह रचाएगा।

हरिओम के मुताबिक, एक बार तो वह और उसके परिवारवाले यह शर्त सुनकर हैरान रह गए। जब कांता ने कहा कि छोटी बहन सुमन की देखभाल ज़िंदगी भर करना चाहती है, तो उन्हें दोनों बहनों के अटूट स्नेह का अहसास हो गया। फिर लड़के के परिवार ने इस विवाह के लिए हामी भर दी। बीती 5 मई को हुए इस अनूठे विवाह समारोह को हरिओम के परिवार ने पूरे धूमधाम से आयोजित किया। शादी के बाकायदा कार्ड भी छपवाकर बंटवाए गए। वधू के रूप में दोनों बहनों ने विवाह मंडप में हरिओम के साथ अग्नि को साक्षी मान एक साथ सात फेरे लिए। हरिओम की पत्नी बनीं दोनों दुल्हनों का ससुराल में पूरी परंपराओं के साथ गृह प्रवेश करवाया गया और बाकी रस्में भी विधि पूर्वक पूरी की गईं। हरिओम ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जबकि उसकी पत्नी कांता उर्दू से बीएड है। कांता की छोटी बहन सुमन मानसिक रूप से कमजोर होने चलते किसी तरह सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ पाई थी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.