गुरूवार, अगस्त 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

किश्तवाड़ में मुठभेड़, आतंकियों को घेरने में जुटे सुरक्षाबल, कुलगाम ऑपरेशन में दो जवान शहीद, दो घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2025 12:15 पूर्वाह्न

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुल क्षेत्र में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में आतंकियों को इलाके में घेर लिया गया है और गोलीबारी लगातार जारी है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और आतंकियों को दबाव में लाने के लिए चारों ओर से घेराबंदी की गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से लगातार गोलियों की आवाज आ रही है।

कुलगाम ऑपरेशन में नौवां दिन, दो जवान शहीद

इसी बीच, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रहा ऑपरेशन अखल लगातार नौवें दिन भी जारी है। शनिवार रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दोनों जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया और कहा, “उनका साहस और समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करेगा।” सेना ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

घना जंगल, खड़ी चढ़ाई और स्नाइपर की चुनौती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अखल वन क्षेत्र में आतंकियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, जिसके चलते यह क्षति हुई। घना जंगल और खड़ी चढ़ाई जवानों की आगे बढ़ने की गति धीमी कर रही है। इस चुनौतीपूर्ण इलाके में आतंकियों को ढूंढने और दबोचने के लिए सेना ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रही है।

चौबीसों घंटे निगरानी

अभियान की निगरानी जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात, सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और कश्मीर ज़ोन के आईजीपी वीके बिरदी व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाजपुर में सैचुरेशन कैम्प का सफल आयोजन, कार्यक्रम में लगभग 250 ग्रामीणों एवं 6 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने की सक्रिय भागीदारी
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • डीएम आशीष भटगांई ने धौली नाग मंदिर के ऋषि पंचमी कौतिक में की पूजा अर्चना, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
  • भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में आरओ आधारित जल शोधन प्रणालियों के नवीनतम मानकों पर दी गई जानकारी
  • प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • शिक्षकों को मिलेगा अंतरिम प्रमोशन का लाभ – डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर करें कार्य – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • मां नंदा देवी मेला हमारी लोक आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • रूडकी : होटल में विदेशी महिला से बलात्कार, पुलिस हिरासत में आरोपी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.