शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

किश्तवाड़ में मुठभेड़, आतंकियों को घेरने में जुटे सुरक्षाबल, कुलगाम ऑपरेशन में दो जवान शहीद, दो घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2025 12:13 पूर्वाह्न

जम्मू :  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुल क्षेत्र में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में आतंकियों को इलाके में घेर लिया गया है और गोलीबारी लगातार जारी है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और आतंकियों को दबाव में लाने के लिए चारों ओर से घेराबंदी की गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से लगातार गोलियों की आवाज आ रही है।

इसी बीच, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रहा ऑपरेशन अखल लगातार नौवें दिन भी जारी है। शनिवार रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दोनों जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया और कहा, “उनका साहस और समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करेगा।” सेना ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

घना जंगल, खड़ी चढ़ाई और स्नाइपर की चुनौती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अखल वन क्षेत्र में आतंकियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, जिसके चलते यह क्षति हुई। घना जंगल और खड़ी चढ़ाई जवानों की आगे बढ़ने की गति धीमी कर रही है। इस चुनौतीपूर्ण इलाके में आतंकियों को ढूंढने और दबोचने के लिए सेना ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रही है।

चौबीसों घंटे निगरानी

अभियान की निगरानी जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात, सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और कश्मीर ज़ोन के आईजीपी वीके बिरदी व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.