शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर : चॉल ढही, छह की मौत, कई हादसों में नौ लोगों ने गंवाई जान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2026 11:20 अपराह्न

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मलबे में एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका के चलते राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) समेत विभिन्न एजेंसियों द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे मानखुर्द के मंडाला क्षेत्र स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रिल गिरने और पेड़ ढहने से भी मौतें

भारी बारिश के दौरान नवी मुंबई में एक इमारत की दीवार से लगी लोहे की ग्रिल फुटपाथ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए वर्ष 2025 में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन भवन मालिक ने उस पर कार्रवाई नहीं की।

वहीं, कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंदावाला की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में पेड़ गिरने से यह तीसरी बड़ी मौत है। इससे पहले गोरेगांव और चेंबूर में भी पेड़ गिरने की घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें भी रुकीं

रविवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दक्षिण मुंबई में 51 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 72 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 71 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शाम होते-होते बारिश की तीव्रता और बढ़ गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे तक उड़ान संचालन भी प्रभावित रहा।

IMD का अलर्ट, BMC ने जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा गरज-चमक की संभावना जताई है।

बीएमसी के मुताबिक, रविवार को पेड़ या शाखाएं गिरने की 203 शिकायतें, शॉर्ट सर्किट की 8 घटनाएं तथा मकान या दीवार गिरने की 15 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.