सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

RCB बनी चैंपियन, पंजाब को हराकर जीता पहला आईपीएल खिताब, 17 सालों का सूखा खत्म कर ट्रॉफी की अपने नाम

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 12:13 पूर्वाह्न

अहमदाबाद : आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। यह आरसीबी का चौथा फाइनल था—इससे पहले वह 2009, 2011 और 2016 में उपविजेता रही थी।

फाइनल मुकाबला: आरसीबी ने रखा 191 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ पंजाब का पहला खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

पंजाब की पारी: शशांक की पारी नहीं ला सकी जीत

पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। प्रियांश (24 रन) को जोश हेजलवुड ने आउट किया, वहीं प्रभसिमरन (26 रन) क्रुणाल पांड्या की गेंद पर कैच आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर केवल 1 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वह भी आउट हो गए। नेहाल वढेरा (15), स्टोइनिस (6) और उमरजई (1) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। अंत में शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हेजलवुड, यश दयाल और शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली।

आरसीबी की पारी: कोहली की कप्तानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत फिल साल्ट (16 रन) और विराट कोहली ने की। मयंक अग्रवाल (24) और रजत पाटीदार (26) ने भी उपयोगी योगदान दिया। विराट कोहली ने 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए।
जितेश शर्मा ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाए, जबकि लिविंगस्टोन ने 15 गेंदों में 25 रन की अहम पारी खेली।

पंजाब की गेंदबाजी: अर्शदीप की अंतिम ओवर में तबाही

पंजाब के लिए काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में शेफर्ड (17), क्रुणाल (4) और भुवनेश्वर (1) को आउट किया। इसके अलावा उमरजई, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैश्यक ने एक-एक विकेट लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने न केवल आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म किया बल्कि अपने करोड़ों फैंस को भी जश्न मनाने का मौका दिया।

IPL RCB
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.