सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ससुर ने परिजनों के साथ मिलकर की दामाद की हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

गुमला : झारखण्ड के गुमला शहरी क्षेत्र से सटे लेढा ठेसा टोंगरी के समीप से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया,जिसकी शिनाख्त दुर्गा खड़िया के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं,तत्काल एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी अभियान चलाया और मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ के उपरांत 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल मृतक दुर्गा खड़िया के ससुर पैरु खड़िया, शिवा खड़िया और रंथु खड़िया को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार की शाम सवा 4 बजे गुमला थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने पूरे मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि मृतक दुर्गा खड़िया का अपनी पत्नी से झगड़ा झंझट चल रहा था और दुर्गा खड़िया ने दूसरी शादी कर लिया था। जिस कारण मृतक और आरोपी में विवाद चल रहा था।इसी विवाद में ससुर पैरु खड़िया एवं उनके परिवार वालों सहित पड़ोसी ने मिलकर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी मनोज कुमार पुअनी विवेक चौधरी, बुलेट गोराई, प्रेम सागर सिंह, सुदामा राम सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इधर मृतक की माँ पुटी देवी ने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे उसका बेटा दुर्गा खड़िया अपने घर में सोया हुआ था।उसी समय शिवा खड़िया, मगधा खड़िया, बिंदेश्वर उर्फ चाटू खड़िया, दिनेश उर्फ ढेमना खड़िया व अजीत खड़िया उर्फ टिकला सभी लोग उसके घर आये और उसके बेटे दुर्गा खड़िया को ठग कर घर से ले गये।गांव का लड़का लोग ले गया है।सो रात में वहीं सो गया होगा। यह सोचकर रात में खोजबीन नहीं की।शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पता चला कि खदान के बगल में उसके बेटे दुर्गा खड़िया की हत्या पत्थर से कूच कर दी गयी है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.