शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीबीआई ने 2.4 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन होते ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2025 2:21 पूर्वाह्न
नई दिल्ली : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के वरिष्ठ महाप्रबंधक (Sr. GM) और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक सहित दो आरोपियों को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत का लेन-देन होते ही गिरफ्तार किया है, जो निजी कंपनी के आरोपी उप महाप्रबंधक द्वारा उक्त वरिष्ठ महाप्रबंधक को दी गई थी। यह रिश्वत कथित तौर पर निजी कंपनी को दी गई सार्वजनिक क्षेत्र केउपक्रम की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण और पास करने में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए दी गई थी।
सीबीआई ने 19 मार्च 2025 को अजमेर में पदस्थ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक, मुम्बई स्थित एक निजी कम्पनी, उक्त निजी कम्पनी के चार प्रतिनिधियों  तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित 06 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। आरोप था कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का आरोपी लोक सेवक, अवैध परितोषण के बदले में निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर, आरोपी निजी कम्पनी को दी गई पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की संविदा से संबंधित बिलों के प्रसंस्करण तथा उन्हें पास करने में अनुचित लाभ पहुंचा रहा था। यह भी आरोप था कि परस्पर बातचीत होने के बाद, निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि ने रिश्वत की राशि देने के लिए दिनांक 19.03.2025 को सीकर में एक निश्चित स्थान पर आरोपी लोक सेवक से मिलने का निर्णय लिया।
सीबीआई ने जाल बिछाया तथा निजी कम्पनी के आरोपी प्रतिनिधि (डीजीएम) से 2.4 लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते ही पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के आरोपी वरिष्ठ महाप्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में सीबीआई द्वारा तलाशी ली जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। अन्वेषण जारी है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
  • दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
  • नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
  • गांव में मुर्गीपालन से संवर रही 12 महिलाओं की जिंदगी, भराड़ी देवी समूह ने स्वरोजगार से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.