सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली : उपहार स्वरूप प्रकृति का आशीर्वाद छोड़ गए राजधानी वाले ग्रीन गणेशा, विसर्जन स्थल पर कुछ दिन बाद मिट्टी की प्रतिमा से निकलेगा पौधा

श्रद्धालुओं को भेंट किए 3 हजार ग्रीन गणेशा, निजी कंपनियों संग एमसीडी की अनोखी पहल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2023 2:18 पूर्वाह्न

यमुना किनारे प्रतिमाओं और पूजा सामग्री के अंशों की संख्या कम करने का प्रयास

नई दिल्ली : गणेश चतुर्थी पर्व पर हर साल श्रद्धालु गणपति बप्पा को खुशी-खुशी अपने घर लाते हैं और अगले साल फिर से आने की प्रार्थना के साथ दुखी मन से ही सही, परंपरागत रूप से उनकी प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। यूं तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालुओं के साथ हमेशा भगवान गणेश का आशीर्वाद रहता ही है, पर इस बार दिल्ली नगर निगम की ओर से कुछ ऐसा प्रयास किया गया है कि भगवान गणेश से मिलने वाला आशीर्वाद न सिर्फ श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा, बल्कि हमेशा उनके साथ बना भी रहेगा। हम बात कर रहे हैं ‘ग्रीन गणेशा’ यानी ऐसी गणेश प्रतिमा की, जो विसर्जित किए जाने के बाद श्रद्धालुओं को विसर्जन स्थल पर प्रकृति के आशीर्वाद के रूप में एक पौधा देकर जाएगी।

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ‘स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत नगर निगम ने दो निजी कंपनियों के सहयोग से मिट्टी की ऐसी गणेश प्रतिमा तैयार कराई, जो विसर्जन के सात दिन के अंदर मिट्टी में समा जाएगी और सप्ताह भर के भीतर उसमें से एक बीज निकलेगा। इसके बाद जिस स्थान पर उसे दबाया जाएगा, 15 दिनों के अंदर उसी स्थल पर पौधा उगेगा, जिसकी अच्छे से देखभाल किए जाने पर वह भगवान गणेश की ओर से उपहार के रूप में हमेशा श्रद्धालुओं के साथ रहेगा। यह अनोखी पहल री-सस्टेनेबिलिटी और दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशंस के सहयोग से की गई, जिसे आमजन के साथ अधिकारियों से भी काफी सराहना मिल रही है। यह प्रतिमा एक बास्केट में रख कर विसर्जित की जाती है, जिसे पानी में भिगाने के बाद मिट्टी में दबाया जा सकता है। फिर कुछ दिनों बाद यह प्रतिमा मिट्टी में घुल जाती है और उसी स्थान पर एक पौधा निकल आता है।

स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे इस पखवाड़े के हिस्से के रूप में यह प्रयास दिल्ली नगर निगम की ओर से किया गया, जिसके तहत निजी कंपनियों के सहयोग से लोगों को निशुल्क 3 हजार ग्रीन गणेशा प्रतिमाएं भेंट की गईं और लोगों को आयोजन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य हर साल यमुना किनारे विसर्जन के चलते एकत्रित होने वाले गणेश प्रतिमाओं के अंश और पूजा सामग्री के ढेर को कम करना था। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर सभी ग्रीन गणेशा विशेष प्रतिमाओं को विसर्जित करना शुरू कर दें, तो गणेशोत्सव के बाद यमुना किनारे अवशेषों के चलते होने वाली समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। बताते चलें कि स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत अब तक देश भर में 2.6 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं और राजधानी दिल्ली की बात करें 19 जगह विशेष गतिविधियों का अयोजन कराया जा चुका है और 10 हजार के करीब लोग अभियान से जुड़े हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.