रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 7:45 अपराह्न
दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं। सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है। पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है, यह सभी शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े हैं।
पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कम से कम सात संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है जो राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। ये गिरफ्तारियां 12 अक्टूबर को मुंबई में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या के कुछ दिनों बाद हुई हैं। हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है।
अधिकारियों ने कहा कि सात गिरफ्तारियां पंजाब और अन्य राज्यों से की गईं और पकड़े गए लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वे आरज़ू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, जो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी विश्वासपात्र है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जाएगी कि क्या वे किसी तरह से बाबा सिद्दीकी पर हमले से जुड़े हुए हैं।
इससे पहले NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अनमोल पर 2022 में दर्ज दो NIA मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। हाल ही में मुंबई में चल रही जांच, खासकर एक राजनीतिक दल से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में उसका नाम सुर्खियों में आया था।
कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान ही जूम एप के जरिये एक टीवी चैनल से जुड़कर साक्षात्कार दिया था। मामले की जांच के बाद पंजाब SIT की टीम ने राजस्थान पुलिस को इसके सबूत दिए हैं। इसके बाद शनिवार को जयपुर के लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, मार्च 2023 में लारेंस के दो साक्षात्कार सामने आए थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रद्धा सम्मान 2026 में दिवंगत लोक कलाकारों के परिजनों का सम्मान, लोक संस्कृति के संरक्षण और लोक कलाकारों को गांवों में रोजगार देने पर हुआ मंथन
  • दिवंगत लोक कलाकारों की स्मृति में गूंजा “श्रद्धा सम्मान 2026”, संस्कृति संरक्षण और संवर्धन पर हुआ मंथन, कलाकारों के परिजनों व प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
  • श्री दरबार साहिब पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ मंथन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फेफड़ों की जांच की अत्याधुनिक सुविधा शुरू, इटली की अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री और बॉडी बॉक्स मशीनें स्थापित, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सूक्ष्म जांच होगी संभव
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा-भावना प्रथम
  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.