बुधवार, मार्च 22, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

दुःखद : पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक का निधन

बाथ रूम में अचेत मिले, डॉक्टरों ने मृत बताया कई बड़े मीडिया संस्थानों में संपादक रह चुके थे, तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किए थे

दुःखद : पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक का निधन
शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2023 3:42 पूर्वाह्न

 

नई दिल्ली : देश के वरिष्ठतम पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक इस दुनिया में नहीं रहे। वे 78 साल के थे। बताया गया है कि मंगलवार सुबह वे नहाने गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो साढ़े नौ बजे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो वे अंदर बेसुध अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन काफी देर पहले ही हो चुका है। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता से लेकर राजनीतिक जगत स्तब्ध रह गया। शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. वैदिक ने पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। उनका जन्म 30 दिसंबर 1944 को इंदौर में हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मामलों में जानकार होने के साथ ही उनकी रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर पकड़ रही। डॉ. वैदिक नेे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे भारत के ऐसे पहले विद्वान हैं, जिन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोध-ग्रंथ हिंदी में लिखा। उन्होंने अपनी पीएचडी के शोधकार्य के दौरान न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, मॉस्को के ‘इंस्तीतूते नरोदोव आजी’, लंदन के ‘स्कूल ऑफ ओरिंयटल एंड अफ्रीकन स्टडीज़’ और अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में अध्ययन और शोध किया।


डा. वैदिक ने करीब 10 वर्षों तक पीटीआई-भाषा (हिन्दी समाचार समिति) के संस्थापक-संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे नवभारत टाइम्स के संपादक (विचारक) रहे। बीते कुछ समय में उनके लेख अलग-अलग समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहे हैं।
डॉ. वैदिक को मीडिया और भाषा के क्षेत्र में काम करने के लिए कई सम्मान दिए गए। उन्हें विश्व हिन्दी सम्मान, महात्मा गांधी सम्मान, दिनकर शिखर सम्मान, पुरुषोत्तम टंडन स्वर्ण-पदक, गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार, हिन्दी अकादमी सम्मान, लोहिया सम्मान, काबुल विश्वविद्यालय पुरस्कार, मीडिया इंडिया सम्मान, लाला लाजपतराय सम्मान आदि दिए गए।

 

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू
  • एम्बुलेंस मैन बैज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखें फर्स्ट एड के गुर
  • अवैध स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार
  • श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति का 60 सदस्यीय दल विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकुशल पहुंचा कोटद्वार
  • सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को नवसंवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
  • डीएम सोनिका ने जन सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आईआईटी रुड़की सबसे बड़े टेक फेस्ट में से एक “कॉग्निजेंस’23” का करेगा आयोजन
  • आईआईटी रुड़की ने एनपीडीआरआर विज्ञान भवन नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का किया प्रदर्शन, यूईईडब्ल्यूएस भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.