मंगलवार, मई 30, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

नए संसद भवन में राजदंड सेंगोल होगा स्थापित, स्पीकर के आसन के पास लगाया जाएगा सेंगोल

-1947 में लॉर्ड माउंटबेटन और प.नेहरू के बीच सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना था

नए संसद भवन में राजदंड सेंगोल होगा स्थापित, स्पीकर के आसन के पास लगाया जाएगा सेंगोल
शेयर करें !
posted on : मई 25, 2023 1:16 अपराह्न

 

सेंगोल पर भगवान शिव के वाहन नंदी, विश्व का प्रतीक होल व तिरंगे की नक्काशी है

नई दिल्ली : देश के नए संसद भवन को लेकर सियासी संग्राम जारी है। हालांकि, केंद्र सरकार इस समारोह को भव्य बनाने में जुटी हुई है, लेकिन विपक्षी दल इस समारोह का विरोध कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा और इस दौरान ‘सेंगोल’ को स्थापित किया जाएगा।सेंगोल को स्पीकर के आसन के पास लगाया जाएगा।


भारत के ‘राजदंड’ सेंगोल का अचानक नाम सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चाएं होने लगी है कि आखिर सेंगोल क्या है, जिसे नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। दरअसल, यह दक्षिण भारत के प्रतापी चोल राजवंश की निशानी है। इस राजवंश में राजा जब अपने उत्तराधिकारी को शासन सौंपता था, तब सेंगोल भी दिया जाता था। सेंगोल पर भगवान शिव के सेवक नंदी की आकृति है, जो एक गोले पर विराजमान हैं। इस गोले का अर्थ संसार से लगाया गया है। इस पर विराजमान शिव के वाहन नंदी की सुंदर नक्काशी है, जिन्हें सर्वव्यापी, धर्म और न्याय के रक्षक के वाहन के रूप में माना गया है। इसमें तिरंगे की नक्काशी भी है।


‘राजदंड’ सेंगोल भारत की स्वतंत्रता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रतीक है। जब अंग्रेजों ने भारत की आजादी का एलान किया था तो सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर सेंगोल का ही इस्तेमाल किया गया था। लॉर्ड माउंटबेटन ने 1947 में सत्ता के हस्तांतरण को लेकर नेहरू से सवाल पूछा कि सत्ता का हस्तांतरण कैसे किया जाए? तब प्रथम भारतीय वायसराय राज गोपालाचारी ने सेंगोल के बारे में जवाहर लाल नेहरू को जानकारी दी। इसके बाद सेंगोल को तमिलनाडु से मंगाया गया और ‘राजदंड’ सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस पवित्र सेंगोल को किसी संग्रहालय में रखना अनुचित है। सेंगोल की स्थापना के लिए संसद भवन से अधिक उपयुक्त, पवित्र और उचित स्थान कोई हो ही नहीं सकता। इसलिए जब संसद भवन देश को समर्पण होगा, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी बड़ी विनम्रता के साथ तमिलनाडु से आए सेंगोल को स्वीकार करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इसे स्थापित करेंगे।

 

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • जोशीमठ : बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनागस्त, होमगार्ड्स चंद्रमोहन ने घायलों को किया रेस्क्यू
  • चमोली-चोपता-केदारनाथ मोटर मार्ग पर अंधड से गिरा पेड़, फायर सर्विस कर्मियों ने हटाया 
  • जीआरपी हरिद्वार ने अवैध देसी शराब के साथ 01 को किया गिरफ्तार
  • देहरादून-से-मसूरी का ये हैं ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए यह रहेगा ट्रैफिक प्लान, डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश
  • सोशल मीडिया जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में बड़ा माध्यम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • जीआरपी लक्सर ने चलती ट्रेन में चोरी किये गये सामान सहित 01 को गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, इन योजनाओं को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं
  • हरिद्वार : गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन तथा 40 सेक्टरों में किया गया विभाजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.