शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दु:खद खबर : भरभराकर गिरी दीवार, 09 बच्चों की दर्दनाक मौत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2024 6:36 अपराह्न

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में  दर्दनाक हादसा हुआ है। शाहपुर में 50 साल पुरानी दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है। शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।

मची चीख-पुकार 

दीवार मिट्टी का शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे एक साथ नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरूकर दिया, जिसके बाद नीचे दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रहली के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

सागर में भारी बारिश

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के पास ही करीब 50 साल पुरानी दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी दीवार को गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में बारिश से कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है।

अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर

हादसे के बाद आनन-फानन में लोग घायल बच्चों को लेकर शाहपुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी वहां मौजूद था। इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.