गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राहुल गांधी ने पेश की ‘एच फाइल्स’, हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2025 10:43 अपराह्न

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इन आरोपों को ‘एच फाइल्स’ नाम दिया है, जिसमें राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर वोट चोरी का दावा किया गया है। मंगलवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इन खुलासों को सिलसिलेवार तरीके से पेश किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘हाइड्रोजन बम लोडिंग’ कैप्शन के साथ एक पोस्ट साझा किया था, जो इन आरोपों की गंभीरता का संकेत दे रहा था। राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव से पहले हरियाणा में करीब 3.5 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। इसके अलावा, कई ऐसे पते सामने आए हैं जहां एक ही स्थान पर 100 से अधिक मतदाताओं का नाम दर्ज है, जो संदिग्ध प्रतीत होता है।

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास ‘एच’ फाइल्स हैं और यह पूरे राज्य में चोरी कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी देती हैं। हमें संदेह था कि यह केवल व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। हरियाणा में हमारे उम्मीदवारों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ गड़बड़ है। सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन परिणाम उलट गए।”

उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पार्टी को इसी तरह का अनुभव हुआ था, लेकिन हरियाणा पर विशेष फोकस करने का फैसला लिया गया। राहुल ने कहा, “हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक मतदान वास्तविक मतदान से अलग रहा, जो पहले कभी नहीं हुआ। जब मैंने ये डिटेल्स पहली बार देखीं तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैं सदमे में था और टीम से कई बार क्रॉस-चेक करवाया।”

कांग्रेस ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव स्ट्रीम किया, जिसमें राहुल गांधी ने विस्तृत सबूत पेश करने का वादा किया। पार्टी का कहना है कि ये खुलासे लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी हैं। चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.