शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, पहले चरण में 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट होंगे जारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2026 9:23 अपराह्न

नई दिल्ली। भारत में जल्द ही पॉलीमर (प्लास्टिक) के नोटों का चलन शुरू हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले चरण में 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट बाजार में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। यदि शुरुआती चरण सफल रहता है तो बाद में अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, पॉलीमर नोटों का आकार, डिजाइन और छपाई मौजूदा कागजी नोटों की तरह ही होगी, लेकिन इनमें नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल किए जाएंगे। इन नोटों में माइक्रो-ऑप्टिक होलोग्राम, विशेष सुरक्षा स्याही और अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा।

आरबीआई ने पॉलीमर शीट की आपूर्ति के लिए निजी कंपनियों से भी प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पॉलीमर नोट जारी करने का नीतिगत निर्णय लिया जा चुका है, हालांकि इन्हें बाजार में लाने की अंतिम समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष इन नोटों का प्रचलन शुरू हो सकता है।

हल्के, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले होंगे नोट

पॉलीमर नोट पतले और लचीले प्लास्टिक सब्सट्रेट से बनाए जाएंगे। ये डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह कठोर नहीं होंगे, बल्कि सामान्य कागजी नोटों की तरह आसानी से मोड़े जा सकेंगे। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ये कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और जल्दी फटेंगे या गंदे नहीं होंगे।

पहले भी हो चुकी है कोशिश

वर्ष 2012 में केंद्र सरकार ने मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला समेत कुछ शहरों में 10 रुपये के पॉलीमर नोटों के परीक्षण को मंजूरी दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी थी।

छपाई का बढ़ता खर्च भी बना वजह

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में नोटों की छपाई पर खर्च बढ़कर 6,372.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 5,101.4 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में लगभग 23.8 अरब गंदे और पुराने नोट प्रचलन से हटाए गए। ऐसे में टिकाऊ पॉलीमर नोटों से नोटों की छपाई और रखरखाव की लागत कम होने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में पॉलीमर नोट पहले से सफलतापूर्वक चलन में हैं। भारत भी अब इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सख्त; सफाई व्यवस्था, जलभराव, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय
  • दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता
  • 18–22 जुलाई तक उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट
  • रिखणीखाल से लापता नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, युव​​क गिरफ्तार
  • ऑपरेशन प्रहार : 3.82 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा “एकीकृत बाढ़ शमन प्लान”, सिंचाई विभाग की हाइड्रोलॉजिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी; सहस्रधारा हेलीपैड के पास बनेंगे नेचुरल चेकडैम
  • केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि, बिना पुलिस सत्यापन वाले 15 बाबाओं पर सख्त कार्रवाई
  • रामलाल प्रकरण में न्याय की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • उत्तराखण्ड: जनभावनाओं का सम्मान, देहरादून-ऋषिकेश के बीच पेड़ों की कटाई पर रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.