शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे; आतंकवाद को दिया सख्त संदेश : PM मोदी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 4:55 अपराह्न

नई दिल्ली/यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों को नई मजबूती मिली। पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर हुए, जिससे रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में सहभागिता बढ़ने की उम्मीद है।

संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शालोम’ कहकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके लिए वे आभारी हैं। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि नौ साल पहले उन्हें पहली बार इजराइल आने का अवसर मिला था और अब नौ साल बाद दोबारा यहां पहुंचना उनके लिए गर्व का क्षण है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेस्सेट मेडल’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजराइल की स्थायी दोस्ती को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास और मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

दूसरी ओर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के दौरे को ‘अद्भुत’ और ‘भावुक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह छोटा लेकिन बेहद सफल दौरा रहा। नेतन्याहू ने विशेष रूप से केनेस्सेट में पीएम मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भावुक भाषण के बाद शायद ही किसी इजराइली की आंखें सूखी रही हों। उन्होंने इस दौरे को दोनों देशों के दिलों और दिमागों को और करीब लाने वाला बताया।

दोनों नेताओं ने इस दौरान क्षेत्रीय शांति, आतंकवाद विरोधी सहयोग और बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। यह दौरा भारत-इजराइल संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विकास खण्ड रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
  • संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम
  • वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक पर अमर्यादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
  •  सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया द टीचर ऐप का किया शुभारंभ
  • वर्षों पुरानी और लंबित मांग को लेकर एक बार फिर ​पैनखण्डा समुदाय का हुंकार
  • उत्तराखंड में ED की रेड से हड़कंप, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित नारा, यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है…!
  • उत्तराखंड : ग्राम प्रधान जेल में बंद, फिर भी हो गया 10 लाख से ज्यादा का घोटाला, आखिर कैसे?
  • देश में सड़क दुर्घटनाओं से हर साल 1.80 लाख से ज्यादा मौतें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.