सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब चलती ट्रेन में निकाल सकेंगे कैश, इस एक्सप्रेस में लगा देश का पहला ऑन-बोर्ड ATM

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 4:29 अपराह्न

नई दिल्ली : डिजिटल युग में जहां लोग कैश कम लेकर चलते हैं, वहीं कई बार जरूरत पड़ने पर पैसे न होने की परेशानी होती है। खासकर उन लोगों के लिए जो अभी पूरी तरह डिजिटल नहीं हुए हैं, भारतीय रेलवे एक अनोखी सुविधा लेकर आया है। अब ट्रेन में सफर के दौरान भी यात्री एटीएम से नकद निकाल सकेंगे। इस दिशा में पहली बार पंचवटी एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड एटीएम का सफल परीक्षण किया गया है।

मंगलवार को नासिक के मनमाड से मुंबई तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में इस सुविधा का ट्रायल किया गया। रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सहयोग से एटीएम लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इगतपुरी और कसारा के बीच कुछ देर नेटवर्क की समस्या आई, लेकिन बाकी रूट पर ट्रायल सफल रहा। यह इलाका सुरंगों और नो-नेटवर्क जोन के लिए जाना जाता है।

ट्रेन के सभी 22 डिब्बे वेस्टिब्यूल के जरिए जुड़े हुए हैं, जिससे किसी भी कोच में बैठे यात्री एटीएम तक आसानी से पहुंच सकते हैं। भुसावल डीआरएम इति पांडे ने बताया कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। मशीन की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बताया गया कि पंचवटी एक्सप्रेस का रेक जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ भी जुड़ता है, जिससे यह सुविधा मनमाड से आगे हिंगोली तक के यात्रियों को भी उपलब्ध होगी। यदि यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो यह सुविधा देश की और ट्रेनों में भी लागू की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
  • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, सचिव दीपक कुमार ने FTII और BORI में सहयोग की संभावनाएं तलाशीं
  • सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी – डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
  • सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठाए सीमांत क्षेत्र के 06 बड़े मुद्दे
  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री बोले – युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु
  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.