सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NIA का आतंक पर प्रहार, कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 5:48 अपराह्न

कश्मीर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंक से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह एनआईए की टीमों ने श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के पांच जिलों पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी एक आतंकी साजिश की जांच के सिलसिले में की गई। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी या हिरासत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एजेंसी ने मौके से पांच लैपटॉप, करीब 18 मोबाइल फोन, कई डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं।

जिन लोगों के घरों की तलाशी ली गई, उनमें एक शिक्षक, एक छात्रा और कुछ व्यापारी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग पाकिस्तान और पीओके में बैठे आतंकी हैंडलरों से संपर्क में थे, जो वॉट्सऐप और अन्य माध्यमों के जरिये संवाद करते थे।

इससे पहले स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू संभाग के चार जिलों में 18 जगहों पर सर्च अभियान चलाया था। केंद्र शासित प्रदेश में एनआईए और एसआईए मिलकर आतंकियों के ओवरग्राउंड नेटवर्क और स्लीपर सेल्स के खात्मे की दिशा में लगातार अभियान चला रहे हैं।

पीएम मोदी का दौरा

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं, जहां वह 46,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) का हिस्सा है।

यह पुल न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि यह कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली कड़ी साबित होगा। साथ ही, पीएम मोदी यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की नई रेल सेवा की शुरुआत भी करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम के दौरे को “एक नए युग की शुरुआत” करार देते हुए कहा कि यह रेल संपर्क व्यापार, पर्यटन और विकास के क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
  • फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को मिला 98वां ऑस्कर अवॉर्ड
  • RSS का बड़ा बदलाव : यूपी-उत्तराखंड मिलाकर बनेगा ‘उत्तर क्षेत्र’, होंगे 85 अधिक संभाग
  • चमोली में भारी बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हिमालयी क्षेत्र, बदरीनाथ में 3 – 4 फीट बर्फ, तापमान माईनस 16 डिग्री तक गिरा; औली में बर्फ का आनंद लेने उमड़े पर्यटक
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
  • चारधाम यात्रा 2026 : एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय
  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.