शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

DGCA के नए नियम : अब 48 घंटे के भीतर बिना जुर्माने के टिकट रद्द या बदल सकेंगे नाम

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 4:54 अपराह्न

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यात्रियों के हित में एयरलाइन टिकट रिफंड और संशोधन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब यात्री टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के टिकट रद्द या बदल सकते हैं। यह सुविधा ‘लुक-इन ऑप्शन’ के रूप में उपलब्ध होगी, जिसमें संशोधित उड़ान के लिए केवल सामान्य किराया देना होगा।

डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि यदि टिकट सीधे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की गई हो और प्रस्थान तिथि बुकिंग से कम से कम 7 दिन (घरेलू उड़ान) या 15 दिन (अंतरराष्ट्रीय उड़ान) दूर हो, तो यह 48 घंटे का विकल्प लागू होगा। 48 घंटे की अवधि बीत जाने के बाद सामान्य कैंसिलेशन या संशोधन शुल्क लागू हो जाएगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, यदि टिकट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर यात्री नाम में कोई गलती (जैसे स्पेलिंग मिस्टेक) बताता है और टिकट एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया गया हो, तो एयरलाइन नाम सुधारने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकेगी। यदि टिकट ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुक किया गया हो, तो रिफंड और सुधार की जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी, क्योंकि एजेंट उनके अधिकृत प्रतिनिधि माने जाते हैं।

रिफंड प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए डीजीसीए ने निर्देश दिया है कि सभी रिफंड 14 कार्यदिवसों के भीतर यात्री के खाते में जमा कर दिए जाएं। साथ ही, यात्री या उसके परिवार के किसी सदस्य की गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति में टिकट रद्द करने पर विशेष छूट और आसान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

ये संशोधन पिछले कुछ समय में यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बाद किए गए हैं, खासकर दिसंबर 2025 में इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के दौरान रिफंड में देरी के मामलों के बाद। विमानन मंत्रालय के निर्देशों के बाद डीजीसीए ने 24 फरवरी 2026 को ये संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।

डीजीसीए ने सभी एयरलाइनों को इन नियमों का सख्ती से पालन करने और यात्रियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग के तुरंत बाद विवरण जांच लें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकार आपके द्वार : सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
  • विकास खण्ड रायपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
  • संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम
  • वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक पर अमर्यादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
  •  सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया द टीचर ऐप का किया शुभारंभ
  • वर्षों पुरानी और लंबित मांग को लेकर एक बार फिर ​पैनखण्डा समुदाय का हुंकार
  • उत्तराखंड में ED की रेड से हड़कंप, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित नारा, यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है…!
  • उत्तराखंड : ग्राम प्रधान जेल में बंद, फिर भी हो गया 10 लाख से ज्यादा का घोटाला, आखिर कैसे?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.