मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NEET UG 2025 Result घोषित : राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, दिल्ली की अविका अग्रवाल बनीं फीमेल टॉपर

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2025 10:33 अपराह्न

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी परीक्षार्थी इस वर्ष NEET UG में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल के टॉपर बने हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पीछे मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे से पांचवें स्थान तक के परिणाम भी शानदार हैं, तीसरे स्थान पर हैं महाराष्ट्र के कृषांग जोशी, चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे स्थान पर रही हैं दिल्ली की अविका अग्रवाल, जो इस साल की महिला टॉपर भी हैं। एनटीए ने आज सुबह NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

NEET UG 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची

  1. महेश कुमार – राजस्थान

  2. उत्कर्ष अवधिया – मध्य प्रदेश

  3. कृषांग जोशी – महाराष्ट्र

  4. मृणाल किशोर झा – दिल्ली

  5. अविका अग्रवाल – दिल्ली

  6. जेनिल विनोदभाई भयानी – गुजरात

  7. केशव मित्तल – पंजाब

  8. झा भव्य चिराग – गुजरात

  9. हर्ष केदावत – दिल्ली

  10. आरव अग्रवाल – महाराष्ट्र

इस वर्ष टॉप 10 में सिर्फ एक महिला छात्रा ने अपनी जगह बनाई है। दिल्ली की अविका अग्रवाल, जिन्हें पाँचवां रैंक मिला और जिन्होंने 99.9996832 पर्सेंटाइल स्कोर किया।

बाकी प्रमुख महिला टॉपर्स हैं:

  • आशी सिंह – दिल्ली (12वीं रैंक)

  • बाधे सिद्धि मंजबापू – महाराष्ट्र (26वीं रैंक)

  • तनिशा – राजस्थान (29वीं रैंक)

  • ऊर्जा राजेश शाह – महाराष्ट्र (31वीं रैंक)

परीक्षार्थियों को उनका स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी सलाह दी जाती है कि वे ईमेल चेक करें और वेबसाइट से भी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.