शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नीट पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता, दोषियों को मिले कड़ी सजा – पीएम मोदी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 21, 2026 11:58 अपराह्न

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को आयोजित एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताया और कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।संसद पुस्तकालय भवन स्थित जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई इस बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख दलों के सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे तथा सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने नीट पुनर्परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि परिणाम बिना अनावश्यक देरी के घोषित किए गए और पेपर लीक की घटना सामने आते ही त्वरित कार्रवाई की गई।

रिजिजू के अनुसार, मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें जेल भेजा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

बैठक में प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का भी उल्लेख किया। उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि किसी भी एफटीए में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों का कल्याण है।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं, जबकि संसद की ओर निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शन में तनाव की स्थिति भी बनी थी।

रिजिजू ने बैठक को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया और पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.