बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

NEET पेपर लीक मामला : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 9:59 अपराह्न
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली के राऊज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में गठित विशेष अदालत की न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलिगा आज चार्जशीट पर सुनवाई करेंगी।

सीबीआई द्वारा जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय के निर्देश पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था। यह विशेष अदालत सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई करेगी।

उल्लेखनीय है कि 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपी थी। अब चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही मामले की न्यायिक प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त
  • पौड़ी गढ़वाल : फर्जी डिग्री बनाने वाला गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • श्री गुरुभ्रातृ मंडल-कोटद्वार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित
  • पौड़ी गढ़वाल : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • कोटद्वार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गेप्स ने किया असल देव वृक्षारोपण
  • कोटद्वार में 01 अगस्त से क्रिकेट-बास्केटबॉल प्रशिक्षण होगा शुरू
  • NEET पेपर लीक मामला : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
  • Paytm ने लॉन्च किया ‘Split Bills’ फीचर, अब दोस्तों के साथ खर्च बांटना होगा आसान
  • राहुल गांधी ने कहा-गृह मंत्री अमित शाह ने दिया गोली चलाने का आदेश, लोकसभा में हंगामा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.