सोमवार, मई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, इस दिन पहुंचेगा मानसून …………..

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2024 7:20 अपराह्न

 

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत आजकल भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में तापमान तकरीबन 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है, वहीं यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी पारा लगातार आसमान छू रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना है। उत्तर भारत में जहां गर्मी से बुरा हाल है, तो वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अभी धीमी है। बुधवार को मानसून ने महाराष्ट्र के बड़े हिस्से दस्तक दी, वहीं अब भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य और उत्तर भारत को अब भी मानसून का बेसब्री से इंतजार है। इस गर्मी ने पूरी तरह से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

इन राज्यों में गर्मी का कहर

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड के अधिकांश भागों, उत्तरी राजस्थान के कई भागों, हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबसे अधिक 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इस दिन पहुंचेगा उत्तर भारत में मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए सामान्य शुरुआत की तारीख है। पूर्व पृथ्वी विज्ञान सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि सामान्य प्रगति के बाद मानसून का क्रम भंग हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘अगले 8-10 दिनों में बहुत ज्यादा प्रगति की उम्मीद नहीं है, इसलिए उत्तर भारत में इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अत्यधिक तापमान और लू चलने की संभावना है।’

यहाँ तक पहुंचा है मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर है और इसके वहां से आगे बढ़ने का इंतजार है।’ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं और मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति को बढ़ा रही हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी को दी शुभकामनाएं
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • उत्तराखण्ड : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन और ई-केवाईसी
  • उमर खालिद फैसला : UAPA मामलों में भी जमानत नियम, जेल अपवाद-सुप्रीम कोर्ट
  • चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
  • चारधाम यात्रा : 29 दिनों में 55 यात्रियों की मौत से बढ़ी चिंता
  • अस्वस्थ हुए संत प्रेमानंद महाराज, पदयात्रा और दर्शन फिलहाल स्थगित
  • शक्तिफार्म-सिडकुल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, ₹11.41 करोड़ के पुल का CM धामी ने किया शिलान्यास
  • NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, RCC क्लासेस के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.