शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिमाचल में कुदरत का कहर: बादल फटने से मची तबाही, कई गाड़ियां सतलुज में बहीं, ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह

शेयर करें !
posted on : मई 25, 2025 10:54 अपराह्न

शिमला/कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे कई इलाकों में भारी तबाही मची। कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे ने सड़क किनारे खड़े लगभग 15 वाहनों को बहा दिया, जो नदी में जा गिरे। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

रामपुर उपमंडल में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले में हुई है और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

रामपुर में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं, जिन्हें देर रात तक बहाल कर लिया गया। प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

इधर, चंबा के पांगी और भरमौर की चोटियों के साथ-साथ रोहतांग में बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा और धर्मशाला में बारिश हुई, जबकि मैदानी जिलों में दिन भर धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बंजार, आनी और कोकसर घाटी में भी बारिश हुई, जिससे रबी फसलों की कटाई और लहसुन निकालने का काम प्रभावित हुआ। कांगड़ा में दोपहर करीब तीन बजे धर्मशाला, देहरा, पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को आठ जिलों—शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति—में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। 28 मई तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

हिमाचल में 20 जून तक मानसून की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून के आठ दिन पहले पहुंचने के कारण इस वर्ष हिमाचल में भी मानसून के सामान्य से पहले आने की संभावना है। हालांकि, मानसून की रफ्तार पर आने वाले दिनों की स्थिति निर्भर करेगी। मौसम विभाग मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है और समय-समय पर अपडेट जारी करेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.