गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तारापीठ में होटल में भीषण आग, सात तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2026 12:17 पूर्वाह्न

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, तारापीठ मंदिर के पास स्थित चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। उस समय होटल में कई तीर्थयात्री ठहरे हुए थे और कुछ लोग अपने कमरों में सो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण होटल में धुआं भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

हादसे में घायल लोगों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने शुरुआती तौर पर पांच लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या सात होने की पुष्टि की।

पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। प्रारंभिक जांच के आधार पर आग लगने के कारणों और होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।

तारापीठ पश्चिम बंगाल का प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में होटल में हुए इस हादसे ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और होटल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.