रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा गुफी पेंटल, मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2023 1:12 पूर्वाह्न

 

मुंबई : महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता गूफी पेंटल नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया और शोक की लहर फैल गई।
गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, उनका का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा। गूफी पेंटल अभिनेता बनने से पहले सेना में थे। उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड में थे। ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर जय कन्हैया लाल की था।

टीवी शो और फिल्मों दोनों में जमाया रंग

गूफी पेंटल ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में नजर आए। गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली। ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका यह किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी। जहां तक फिल्मों की बात है, गूफी पेंटल ने ‘दावा’, ‘सुहाग’, ‘देश परदेस’ और ‘घूम’ जैसी मूवीज में अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी उन्होंने काम किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
  • श्रमिकों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.