शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

57वीं जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 3:16 पूर्वाह्न
  • अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़.
  • गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश.
  • छोटे ई-कॉमर्स कारोबारियों के लिए पंजीकरण आसान.

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में हुई 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों, एमएसएमई और छोटे करदाताओं को राहत देने वाले कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। काउंसिल ने जीएसटी अनुपालन को आसान बनाने, छोटे कर विवादों का बोझ घटाने और कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक का सबसे अहम फैसला जीएसटी से जुड़े आपराधिक मामलों में अभियोजन की सीमा बढ़ाना रहा। काउंसिल ने अभियोजन की न्यूनतम सीमा 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्तियों को खत्म या सीमित करने का फैसला किया गया है। सरकार का उद्देश्य छोटे या गैर-गंभीर कर मामलों में कारोबारियों पर अनावश्यक आपराधिक कार्रवाई का दबाव कम करना है।

10 हजार रुपये तक के नोटिस पर राहत

काउंसिल ने कर नोटिस और कार्रवाई के लिए समान मानक तय करने की भी सिफारिश की है। इसके तहत 10 हजार रुपये या उससे कम की राशि वाले नए कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे। इस सीमा से नीचे के लंबित नोटिस भी वापस लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे छोटे कर विवादों में कमी आएगी और करदाताओं पर अनुपालन का अनावश्यक बोझ घटेगा।

ई-कॉमर्स कारोबारियों को बड़ी सुविधा

बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। अब छोटे कारोबारी हर राज्य में अलग व्यवसायिक स्थान स्थापित किए बिना दूसरे राज्यों में भी अपना कारोबार कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस को व्यवसाय के स्थान के रूप में पंजीकृत करने की सुविधा से करीब 9.5 लाख छोटे विक्रेताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

ईमानदार करदाताओं के ITC की सुरक्षा

काउंसिल ने सप्लाई चेन में किसी दूसरे सप्लायर की गलती या डिफॉल्ट के कारण वास्तविक खरीदार के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को नुकसान से बचाने का भी फैसला किया है। यदि कोई सप्लायर टैक्स जमा नहीं करता या फर्जी ITC का मामला सामने आता है, तो नियमों के तहत पात्र और ईमानदार खरीदार का वैध ITC सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी। इससे कारोबारियों की कार्यशील पूंजी पर पड़ने वाला दबाव कम होने की उम्मीद है।

राइडर डिलीवरी सेवाओं पर टैक्स में कटौती

काउंसिल ने अनरजिस्टर्ड राइडर डिलीवरी सेवाओं पर जीएसटी दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला किया है। इसके अलावा तेज रिफंड, सरल पंजीकरण और कर अनुपालन से जुड़ी प्रक्रियाओं को और आसान बनाने पर भी जोर दिया गया।

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे प्रक्रिया संबंधी सुधार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बैठक के अधिकांश प्रक्रिया संबंधी प्रस्तावों पर सहमति बन गई है। दो प्रस्तावों पर समिति गठित की गई है, जिसे तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाकर इन पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में मंजूर किए गए प्रक्रिया संबंधी सुधार 1 अप्रैल 2027 से लागू किए जाएंगे।

बैठक में जीएसटी दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। सरकार का फोकस इस बार दरों के बजाय ‘GST 2.0’ के तहत अनुपालन को सरल बनाने, कारोबार में आसानी बढ़ाने, विवाद कम करने और कर व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता लाने पर रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
  • पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
  • पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
  • दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
  • नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
  • गांव में मुर्गीपालन से संवर रही 12 महिलाओं की जिंदगी, भराड़ी देवी समूह ने स्वरोजगार से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
  • नशाखोरी व छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, ड्रोन से नजर
  • महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.