Monday, February 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th February 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में बोले उद्योगपति मुकेश अंबानी, भारतीय इतिहास के सबसे सफल प्रधानमंत्री व महान ग्लोबल लीडर हैं नरेंद्र मोदी

 

गांधीनगर | रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज 10 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। मुकेश अंबानी ने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समिट की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। समिट का आयोजन मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से ही हो रहा है। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। पहले समिट में 700 डेलीगेट्स इसका हिस्सा बने थे, लेकिन अब इसमें हिस्सा लेने वाले डेलीगेट्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है।

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि मैं भारत के ‘प्रवेश द्वार’ के शहर मुंबई से आधुनिक भारत के विकास के ‘प्रवेश द्वार’ गुजरात तक आया हूं। मुझे गुजराती होने पर गर्व है। जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे नए गुजरात के बारे में भी सोचते हैं। यह बदलाव कैसे हुआ? इस बदलाव की वजह एक नेता हैं, जो हमारे समय के सबसे महान ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं। इस नेता का नाम पीएम मोदी है, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि इस तरह का कोई भी अन्य समिट 20 सालों तक लगातार जारी नहीं रहा है, लेकिन ये समिट हर साल और भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है। ये पीएम मोदी की दूरदर्शिता और निरंतरता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मैं उन कुछ भाग्यशाली लोगों में शामिल रहा हूं, जिन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के हर समिट में हिस्सा लिया है।

मुकेश अंबानी ने बताया कि विदेशों में जब मेरे दोस्त मुझसे पूछते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे का क्या मतलब है, जिसे लाखों भारतीय लगाते हैं। अंबानी ने कहा कि मैंने अपने दोस्तों को बताया कि इस नारे का मतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नामुमकिन चीजों को भी अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ता से मुमकिन बना देते हैं। यही वजह है कि मेरे विदेशी दोस्त भी मेरी बातों से सहमत होते हुए कहते हैं-मोदी है तो मुमकिन है। मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी कहते थे कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है। इस तरह से पीएम ने गुजरात को भारत के विकास का इंजन बनाया है। आज देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी दुनिया के विकास के लिए भारत के विकास की बात करते हैं। प्रधानमंत्री इस मंत्र पर काम कर रहे हैं और भारत को दुनिया के विकास का इंजन बना रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

Recent Posts

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.